फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Days of middlemen in BJP government: Agriculture Minister

भाजपा सरकार में लद गए बिचौलियों के दिन : कृषि मंत्री

Wed, 03 Feb 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Days of middlemen in BJP government: Agriculture Minister
बेंहदर में बैठक में आए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही का स्वागत करते भाजपा नेता। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने बुधवार को पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा की बेंहदर मंडल की बैठक में शिरकत की। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता भाजपा का सबसे मजबूत सिपाही है। पंचायत चुनाव में सारा दारोमदार बूथ के कार्यकर्ताओं पर ही है।
विज्ञापन

कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद बिचौलियों के दिन लद गए हैं। दिल्ली से चला एक-एक पैसा सीधे पात्रों के बैंक खातों में पहुंच रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांवों के विकास के लिए पंचायत चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों को जिताना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता अन्य चुनावों की तरह पंचायत चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराने में कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्रों के बैंक खातों में जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान कल्याण मिशन के तहत संचालित योजनाओं के बारे में भी कृषि मंत्री ने जानकारियां दीं। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने की। संचालन भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री विष्णु दयाल शुक्ला ने किया। पंचायत चुनाव संयोजक रामबहादुर सिंह ने तैयारियों का ब्यौरा दिया।

बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता, जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह गुड्डू, सिद्धप्रताप मौर्य, ब्लाक संयोजक सुधाकर सिंह, मंडल अध्यक्ष सुरेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed