{"_id":"ff4136d376a02594978a8159488474ca","slug":"day-after-warning-movement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतावनी दिवस के बाद आंदोलन को गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेतावनी दिवस के बाद आंदोलन को गति
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Sat, 15 Aug 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज कर्मियों की समस्याओं का निस्तारण तमाम
विज्ञापन
वार्ताओं के बाद भी न होने पर अब कर्मियों ने आंदोलन को गति देने का फैसला
किया है। पहले चेतावनी दिवस के रूप में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया
जाएगा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने शुक्रवार को बैठक कर आंदोलन की
रणनीति तैयार की और नव निर्वाचित पदाधिकारियों की हौसला आफजाई की।
परिषद हरदोई क्षेत्र की बैठक रोडवेज परिसर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष हरिओम पांडेय ने कहा कि कर्मियों की ज्वलंत मुद्दों व मांगों को लेकर बीते छह माह से मांगों को लेकर कई बार ज्ञापन दिया गया। जिसको क्षेत्रीय प्रबंधक ने स्वीकार भी किया, पर आश्वासन मिलने के स्थान पर अभी तक किसी भी मांग को पूरा नहीं किया गया।
कहा कि आठ जुलाई को एक नोटिस देने पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने वार्ता को बुलाया, पर स्थानांतरण का हवाला देते हुए उन्होंने वार्ता नहीं की। इसके बाद भी कई तिथियां दी गईं, पर हर बार उन्होंने सिर्फ आश्वासन दिया। ऐसे में अब 22 अगस्त को चेतावनी दिवस के रूप में हरदोई क्षेत्र बस स्टेशन के प्रांगण में एक आंदोलन किया जाएगा।
जिसके बाद भी यदि प्रबंधन से कोई फैसला नहीं किया गया, तो आंदोलन को गति प्रदान की जाएगी। बैठक में इसके पहले क्षेत्रीय डिपो के शाहजहांपुर, गोला, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई व कन्नौज के नवनिर्वाचित शाखा अध्यक्ष व मंत्रियों को बर्धाई दी गई। इस मौके पर राजेश पांडेय, जितेंद्र बहादुर, विनोद मिश्रा, यशपाल तोमर, सतीश शुक्ला, केके वर्मा व एसके अवस्थी आदि मौजूद थे।