फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Daughter save, daughter's registry registers closed

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ फार्मों की रजिस्ट्री बंद

Thu, 06 Apr 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Thu, 06 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Daughter save, daughter's registry registers closed
प्रधान डाकघर में फर्जी फार्मों की रजिस्ट्री को लेकर उमड़ी महिलाओं की भीड़। - फोटो : amarujala

हरदोई।  जिले में लागू न होने के बावजूद बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के फार्म भरने के लिए डाकघर में हंगामा होने पर गुरुवार को प्रशासन हरकत में आया। दोपहर में हंगामा होने पर सिटी मजिस्ट्रेट व जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रधान डाकघर पहुंचे और लोगों को बताया कि योजना जिले में लागू नहीं है। इन फार्मों की रजिस्ट्री भी सभी डाकघरों में बंद करा दी गई। 

विज्ञापन



सूबे के 17 जिले में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना लागू की गई है। ये योजना हरदोई जिले में नहीं है, इसके बावजूद लोग फार्म भरकर रजिस्टर्ड डाक से बाल विकास एवं महिला कल्याण मंत्रालाय नई दिल्ली के पते पर भेज रहे हैं। पिछले कई दिनों से फार्म भेजने के लिए प्रधान डाकघर सहित अन्य डाकघरों में लाइनें लग रही हैं।
विज्ञापन


गुुरुवार को भी डाकघरों में फार्म जमा करने के लिए लाइनें लगीं। फार्म जमा करने की होड़ में लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर डीएम विवेक वार्ष्णेय ने नगर मजिस्ट्रेट मृत्युंजय राम, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह प्रधान डाकघर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोबेशन अधिकारी ने लोगों को बताया कि ये योजना जिले में लागू नहीं है। फार्म जमा करना बेकार है। डीएम के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के फार्मों की रजिस्ट्री बंद करा दी।

प्रधान डाकघर में नोटिस चस्पा कराने के साथ मुख्य डाक अधीक्षक नईमुद्दी ने सभी डाकघरों को योजना के फार्मों की रजिस्ट्री बंद करने के आदेश जारी कर दिए। भीड़ बढ़ने से मुख्य डाकघर मेें तीन काउंटर खोले गए थे। 

 
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना जिले में संचालित नहीं है, लोग भ्रमित होकर आवेदन के चक्कर में न पड़ें। जो लोग फर्जी आवेदन बेचते पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फर्जी फार्मों की रजिस्ट्री समस्त डाकघर में बंद करा दी गई है। -विवेक वार्ष्णेय, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed