{"_id":"b9074556f1fb75fed0fe407957ce5700","slug":"daughter-kidnapped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता-पिता को पीट पुत्री को किया अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता-पिता को पीट पुत्री को किया अगवा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 30 Dec 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी क्षेत्र में घर में घुस कर परिजनों को पीटकर
विज्ञापन
दबंग पुत्री को उठा ले गए। घटना की शिकायत थाने पर होने के बाद पुलिस
द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिस पर पीड़ित परिवार ने एएसपी से गुहार
लगाई। एएसपी ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। घटना से
गांव में दहशत व्याप्त है।
पिहानी क्षेत्र के ग्राम ठकुरीपुरवा निवासी हाकिम सिंह ने एएसपी को दिए पत्र में बताया कि 28 दिसंबर की रात बारह बजे थाना पचदेवरा के ग्राम सकरापुर निवासी चार नामजद समेत कई अज्ञात लोग असलहों से लैस होकर घर की दीवार फांद कर घर में घुसे और उसको उसकी पत्नी, उसकी पुत्री उमा देवी को मारापीटा।
वह लोग उसकी बड़ी पुत्री को जबरन घसीट कर जीप में डाल कर ले गया। आरोप लगाया कि वह लोग घर में रखा जेवर व दस हजार रुपये उठा ले गए। उसने अपनी पुत्री की हत्या की आशंका व्यक्त की। हाकिम सिंह के पत्र पर एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने एसओ को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।