फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dates for correction in Aadhaar are being received in April-May

Hardoi News: आधार में संशोधन के लिए अप्रैल-मई की मिल रहीं तारीखें

Thu, 16 Jan 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 16 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Dates for correction in Aadhaar are being received in April-May
फोटो 45 : शाहाबाद उप डाकघर में आधार के लिए फार्म भरते आपरेटर आदित्य कुमार। संवाद
विज्ञापन

फोटो 46 : माधौगंज उप डाकघर में आधार संशोधन के लिए कतार में लगे लोग। संवाद
- प्रधान डाकघर सहित उप डाकघरों में हो रहा है पंजीकरण व संशोधन
- संशोधन में लगने वाले समय के कारण लोगों को करना पड़ रहा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों में पंजीकरण के साथ ही ई-केवाईसी और फार्मर रजिस्ट्री आदि के लिए वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भी जरूरी है। आधार पर मोबाइल नंबर न होने व गलत होने के कारण अब ओटीपी नहीं मिल पा रहा है। जिससे आधार में संशोधन अनिवार्य हो गया है। संशोधन के लिए पंजीकरण काउंटर पर लंबी कतारें रही है। लोगों को अप्रैल और मई माह की तारीखें दी जा रही हैं।
ओटीपी संबंधित किसान व उपभोक्ता को ही आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आने के बाद देनी होती है। वैसे इस ओटीपी की वैधता का समय भी इसी के साथ तय रहता है। आधार के दुरुपयोग को रोकने के लिए ओटीपी अनिवार्य की गई है। प्रधान डाकघर सहित उप डाकघरों में आधार पंजीकरण और संशोधन के काउंटर संचालित हैं। 17 काउंटर पर आधार पंजीकरण और संशोधन का काम हो रहा है। आधार पंजीकरण और संशोधन में लगने वाले समय के कारण एक दिन में बहुत अधिक संख्या में लोगों के संशोधन नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

आधार पंजीकरण और संशोधन में लगने वाले समय के कारण लोगों को आगे के महीनों की तारीख दी जा रही हैं। उप डाकघर शाहाबाद चौक में भी आधार पंजीकरण और संशोधन केंद्र संचालित है। आधार कार्ड बनवाने के लिए पांच महीने आगे की तारीख के टोकन दिए जा रहे हैं। आधार कार्ड बनवाने व संशोधन आदि कराने के लिए सुबह से ही जरुरतमंदों की लाइन लग जाती है। शाम को यह लोग मई माह की तारीख का टोकन लेकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
मई की तारीख मिलने से लोगों को दिक्कतें
आधार में संशोधन और मोबाइल नंबर जुड़वाने की जरूरत अभी है, लेकिन इसके लिए उन लोगों को मई माह की तारीख दी जा रही है। जिससे इन लोगों को ई-केवाईसी और फार्मर रजिस्ट्री और बैंक, पेंशन आदि में आधार प्रमाणीकरण के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

----
प्रतिदिन 15-20 आधार कार्ड ही बन पाते हैं
सब पोस्टमास्टर अमित सिंह ने बताया कि तहसील मुख्यालय में केवल पोस्ट आफिस में आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। इस वजह से लोगों की भीड़ लगी रहती है। प्रतिदिन निर्धारित शुल्क लेकर 15-20 आधार कार्ड ही बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed