फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   dandiya played on navratra last day

नवरात्र के अंतिम दिन हुआ डांडिया

Mon, 07 Oct 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
dandiya played on navratra last day
दुर्गा पंडाल में डांडियां करतीं महिलाएं। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
हरदोई। शारदीय नवरात्र की नवमी पर सोमवार को मां भवानी की आराधना के बाद कन्या भोज और भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिले भर में भक्तिमय माहौल रहा और कई स्थानों पर जागरण आदि कार्यक्रम हुए। हजारों लोगों ने पूरे उपवास रखकर मां भवानी की पूजा की। मां की आराधना करने से सर्व कल्याण होता है और दीन दुखियों के कष्ट दूर हो जाते हैं। मां श्रवण देवी मंदिर परिसर, नुमाइश चौराहा स्थित मंदिर, राम जानकी मंदिर व अन्य मंदिरों पर भंडारों का आयोजन हुआ। श्री रामजानकी मंदिर में पदाधिकारियों व मंडी व्यापारियों ने भी हवन पूजन किया। प्रमुख यजमान के रूप में राकेश अग्रवाल मौजूद रहे। इसके अलावा परिसर में कन्याओं को भी भोज कराया गया।
नघेटा रोड पर श्री दुर्गा पूजा आयोजन समिति की ओर से रविवार रात भजन संध्या हुई। जगराते की शुरूआत होते ही पूरा भवन माता के जयकारों से गूंज उठा। मां के भजनों पर हर श्रद्धालु झूमता व गाता नजर आया।
विज्ञापन

कलाकारों ने महामाई का गुणगान किया। कलाकारों ने गुरु वंदना प्रथम गुरु जी की वंदना फिर मां को शीष नवाऊ... राधे-राधे बोले चले आएंगे बिहारी.., जगने की रात है या जगाने की रात है। गायक कलाकारों ने आजा मां, आजा मां, सज-धज कर बैठी मां आदि गाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। सोमवार को कन्याओं को भोज कराया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई, भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, शिव शंकर पांडे, पीके वर्मा, प्रबंधक कीर्ति सिंह, कनुप्रिया सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान बाल विद्या भवन में डांडिया का आयोजन हुआ। इसमें संगीत लहरियों पर युवतियों ने डांडिया किया। गरबे की मस्ती में ग्राउंड पर पूरी तरह उत्साह दिखा।

अग्रवाल धर्मशाला में श्री श्री सार्वजनीन दुर्गा पूजा समिति की ओर से नवमी पूजा हुई। इसके बाद कन्याभोज कराया गया। पदाधिकारियों ने विधि विधान से मां का पूजन किया। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं को पौधे बांटे गए। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. एमएन सरकार, डॉ. संदीप सर्वाधिकारी, मुकेश डे आदि मौजूद रहे। त्रिनेत्र फाउंडेशन समिति की ओर से भी पंजाबी कालोनी स्थित दुर्गा पंडाल में पूजन के बाद कन्याभोज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed