फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Damage to the supply faltered breaker

ब्रेकर डैमेज होने से आपूर्ति लड़खड़ाई

Sun, 06 Sep 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sun, 06 Sep 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Damage to the supply faltered breaker

बीते एक सप्ताह में तीसरी बार मन्नापुरवा उपकेंद्र पर

विज्ञापन
आई तकनीकी खराबी से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। मन्नापुरवा स्थित ट्रांसफार्मर का ब्रेकर डैमेज होने से दिनभर में उपभोक्ताओं को महज तीन घंटे की आपूर्ति ही मिली। हालांकि, इस बीच लखनऊ के सरोजनी नगर से आपूर्ति देने का प्रयास किया गया, पर कुछ ही देर आपूर्ति मिली।

ऐसे में घरों से लेकर दुकान व प्रतिष्ठान में कार्य प्रभावित रहा। उधर, देहात क्षेत्र में भी ब्रेकर फुंकने का असर आपूर्ति पर व्यापक रूप से पड़ा। जिले की विद्युत आपूर्ति बीते एक सप्ताह में तीन बार प्रभावित हो चुकी है, इसके बावजूद सुधार के प्रति ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

ज्ञात हो कि अभी कुछ दिन पहले ही ट्रांसफार्मर का ब्रेकर डैमेज हुआ था जिस वजह से दिन भर आपूर्ति लोगों को नहीं मिल पाई थी। जैसे तैसे ट्रांसफार्मर दुरुस्त किया गया, पर इसके बाद रोजा से आ रही हाईटेेंशन लाइन को भी बदला गया। इस कारण भी पूरे दिन लाइट गुल रही थी।

वहीं एक बार फिर रविवार को मन्नापुरवा स्थित ट्रांसफार्मर का ब्रेकर डैमेज हो गया और पूरे जिले की आपूर्ति प्रभावित हो गई। एक तो पहले सुबह ही साढे़ छह बजे आपूर्ति गई साढ़े नौ बजे सुचारु हुई। करीब तीन घंटे आपूर्ति लोगों को मिली। जिसके बाद तकनीकी खराबी आ गई। बताया गया कि ब्रेकर डैमेज हो गया और आपूर्ति चली गई।

ऐसे में शहर की आपूर्ति को लखनऊ के सरोजनीनगर से जोड़ा गया, पर वहां से ज्यादा लोड न मिलने से कुछ ही देर आपूर्ति चल सकी और उपकेंद्रवार शिफ्टाें में कटौती की गई। शाम को सात बजे आपूर्ति सुचारु हो सकी, पर बताया जा रहा कि अभी भी ब्रेकर दुरुस्त नहीं हुआ है।

पारेषण एसडीओ अजीत सिंह ने बताया कि ब्रेकर बनाने के लिए अब इंजीनियरों को बाहर से बुलवाया जाएगा। ब्रेकर डैमेज होेने से एक घंटे पिहानी और एक घंटे हरियावां को आपूर्ति दी जा रही है। बताया कि जब तक ब्रेकर दुरुस्त नहीं हो जाता, तब तक ऐसे ही चलता रहेगा।

उधर, ब्रेकर डैमेज होने से हरियावां में भी आपूर्ति प्रभावित रही। हरियावां के बाशिंदों ने बताया कि वहां से तो बीते पांच दिन से आपूर्ति दिन में मात्र चार से पांच घंटे ही दी जा रही, जिसमें रविवार को तो दिनभर आपूर्ति नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed