फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cylinder burst with explosion, house damaged

Hardoi News: धमाके के साथ फटा सिलिंडर, मकान क्षतिग्रस्त

Fri, 01 Mar 2024 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 01 Mar 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Cylinder burst with explosion, house damaged
कछौना (हरदोई)। गुरुवार रात क्षेत्र के गैसिंहपुर गांव में धमाके के साथ रसोई गैस सिलिंडर फट गया। सिलिंडर के धमाके की आवाज करीब दो किमी. तक सुनाई दीं।
विज्ञापन

गनीमत रही कि गैस जलाते समय सिलिंडर में आग लगते ही युवक वहां से भाग निकला, वरना बड़ा हादसा हो जाता। धमाके से मकान क्षतिग्रस्त हो गया है और करीब तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
गैसिंहपुर निवासी सतेंद्र सिंह के मकान में गुरुवार की रात साढ़े नौ बजे अचानक धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास के गांवों तक आवाज सुनाई दी। धमाके के साथ सिलिंडर फटने से मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई और दो दीवारें गिर गईं।
विज्ञापन

सतेंद्र सिंह ने बताया कि रात को वह खाना बनाने जा रहे थे। जैसे है गैस जलाई तो पूरा सिलिंडर जलने लगा। डरकर वह बाहर भाग गए और थोड़ी देर बाद ही धमाका हो गया। बताया कि वह घर पर अकेले रहते हैं। माता-पिता व पत्नी-बच्चे लखनऊ में रहते हैं। मकान गांव से बाहर माइनर किनारे बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed