फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cyclist dies due to collision with unknown vehicle

Hardoi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Sat, 13 Apr 2024 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Cyclist dies due to collision with unknown vehicle
हरदोई। ड्यूटी करने जा रहे साइकिल सवार को हरदोई- लखनऊ मार्ग पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के बड़ौआ निवासी महिपाल (46) जलजीवन मिशन के तहत सिंधुआमऊ में बनी पानी की टंकी पर उसकी ड्यूटी थी।। बृहस्पतिवार को वह साइकिल से ड्यूटी पर जा रहा था। चमरहिया गांव के पास किसी तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह सिर के बल सड़क पर गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया, रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसके परिवार में पत्नी रोहिणी, दो पुत्र और एक पुत्री है। सुरसा के प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव ने बताया कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed