{"_id":"e65d9a1101a9c268a7c7fdb811491840","slug":"cut-resistant-trees-encompass-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ों को कटने से बचाने को धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ों को कटने से बचाने को धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 20 Mar 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक सुरसा के ग्राम झबरापुरवा में लगे दो नीम के
विज्ञापन
पेड़ों पर आरा चलने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंच कर
प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपकर पेड़ों का कटान न होने की मांग
की।
कलक्ट्रेट परिसर में ग्रामीण शैलेंद्र कुमार, मन्नू, खेमकरन और नन्हेलाल आदि ने बताया कि काफी वर्षों पुराने गांव में दो नीम के पेड़ हैं, जिस पर देव स्थान के रूप में गांव के सभी लोग वर्षों से पूजा अर्चना एवं मुंडन, अन्नप्रासन जैसे हिंदू आस्था से जुड़े धार्मिक पूजन पाठन करते चले आ रहे हैं।
जिस पर गांव के ही शैलेंद्र प्रकाश हंस इन वृक्षों को काट रहे हैं। इसको लेकर गांव वालों में उबाल आया और विरोध भी हुआ, पर इसके बावजूद भी एक वृक्ष पर आरा चला दिया गया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
इस दौरान ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन भी किया तथा एक ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्रा को सौंप पेड़ाें का बचाव कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया कि यह मात्र पेड़ नहीं, बल्कि ग्रामीणों ने एक आस्था इन दो पेड़ों से जुड़ी हुई थी, इससे आस्था आहत हो रही है।
इनका बचाव करना अत्यंत जरूरी है। ज्ञापन देने वालों में सत्यपाल, मुरली, दिनेश कुमार, झब्बूलाल, गुड्डू, धनीराम और मनोज कुमार आदि लोग मौजूद थे।