{"_id":"ddaf2aad6512bc36242e18cdbd59e648","slug":"cut-20-hours-four-hours-supply-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 घंटे कटौती, चार घंटे आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 घंटे कटौती, चार घंटे आपूर्ति
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Thu, 20 Aug 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में बिजली आपूर्ति के नाम पर पावर कारपोरेशन मजाक
विज्ञापन
कर रहा है। यहां लागू शेड्यूल के तहत चौदह घंटे की घोषित कटौती हो रही है।
इस पर भी सप्लाई के दौरान तीन से चार-चार घंटे तक इमरजेंसी कटौती पिछले एक
सप्ताह से जारी है। इस तरह से नगरवासियों को चौबीस में तीन-चार घंटे की
आपूर्ति पर संतोष करना पड़ रहा है।
लोकल फाल्ट होने पर यह चंद घंटे की कटौती भी मारी जाती है। ऐसे में लोगों को पूरे चौबीस घंटे बिजली के दर्शन नहीं हो पाते। इसके अलावा कोई भी जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहा है। पिहानी क्षेत्र को इन दिनों चौबीस में दस घंटे बिजली सप्लाई देने का शेड्यूल लागू है, जिसमें एक सप्ताह रात में और दूसरे सप्ताह दिन में दस घंटे बिजली दी जाती है।
इस समय यहां रात को सप्ताह जारी है, जिसके तहत रात दस से सुबह आठ बजे तक लगातार आपूर्ति मिलनी चाहिए, पर ऐसा किसी भी दिन नहीं हो पा रहा है। पावर कारपोरेशन रात की दस घंटे की सप्लाई से भी तीन से चार-चार घंटे की इमरजेंसी कटौती कर रहा है।
भीषण गरमी में यहां के लोगों को केवल तीन चार घंटे की सप्लाई पर ही संतोष करना पड़ रहा है। बिजली के लिए आवाज उठाने वाले नागरिकों का यहां कभी किसी जनप्रतिनिधि ने साथ देने की जरूरत महसूस नहीं की। जनप्रतिनिधियों के इस रवैए से अब लोगों ने अपनी आवाज तक उठाना बंद कर रखा है।
भीषण गरमी मेें जारी बेतहाशा कटौती से यहां विद्यार्थी, गृहणियां और व्यापारी परेशान हैं। बिजली पर आश्रित कारोबार ठप हो कर रह गए हैं। पूर्व सभासद सतीश सिंह, हाजी जमील मंसूरी, लखन मेहरोत्रा, डा. कमालुद्दीन, मुईनुद्दीन अंसारी, अली कौसर रिजवी, जुबैर अंसारी, सीतेश सिंह, गौरव, विशाल गुप्ता आदि ने पिहानी को घोषित शेड्यूल के तहत पूरा समय बिजली दिलाने की मांग की है।