फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Current workers killed

करंट से श्रमिक की मौत

Tue, 25 Aug 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Tue, 25 Aug 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Current workers killed

कोतवाली क्षेत्र के इंडस्ट्रियल स्टेट स्थित एक फ्लोर

विज्ञापन
मिल में सोमवार को मजदूर की करंट से मौत हो गई। मिल प्रबंधन ने शव उसके घर भिजवा दिया। उधर, घटना से गुस्साएं परिजन शव लेकर मिल के गेट पर पहुंचे और प्रबंधन पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर हंगामा किया।

सूचना पर पहुंचे सीओ चरन सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर मिल मालिक समेत चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। इंडस्ट्रियल स्टेट स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज में उन्नाव जिले के रामपुर बांगरमऊ निवासी भीकमलाल यादव का पुत्र रामतीरथ (33) मजदूरी करते थे।

वह कामकाज निपटाने के बाद मिल परिसर में सो जाते थे। सोमवार को सुबह उनकी मिल परिसर में करंट से मौत हो गई। जिस पर मिल प्रबंधन ने शव उनके घर भिजवा दिया। शव घर पर पहुंचते ही परिजनों का कोहराम मच गया। इसी बीच मृतक का भाई सुुनील शव व परिजनाें को लेकर फ्लोर मिल के गेट पर पहुंचा और शव गेट के सामने रख हंगामा करने लगे। परिजनों का आरोप था मिल मालिक ने उसे करंट लगाकर मार डाला।

मामला तूल पकड़ते देख कोतवाल डीपी सिंह, सीओ चरन सिंह समेत भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सीओ ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया। मृतक के भाई की तहरीर पर मिल मालिक नवल किशोर, विमल कुमार व दो अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई।

कोतवाल ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, मिल के ठेकेदार व अन्य लोगों ने बताया कि सुबह शौच को जाने के दौरान वह क रंट की चपेट मेें आ गया। वहीं किसी ने बताया कि वह रसोई में काम कर रहा था।

पास में एक लोहे की सीढ़ी बिजली पोल पर लगी थी। जिसमें करंट आ रहा था। रामतीरथ का हाथ सीढ़ी पर लगते ही करंट की चपेट में आ गया और मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि वह पिछले पांच सालों से मिल में काम कर रहा था। उधर, सीओ ने बताया कि वह मिल में कर्मचारी नहीं था, बल्कि मजदूरी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed