फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Culvert and road will be built on Gharehra Nala with 2.82 crores

हरदोई: 2.82 करोड़ से घरेहरा नाला पर बनेगी पुलिया व मार्ग, 20 हजार ग्रामीणों को आवागमन में होगी सहूलियत

Tue, 14 Feb 2023 10:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 14 Feb 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Culvert and road will be built on Gharehra Nala with 2.82 crores
2.82 करोड़ से घरेहरा नाला पर बनेगी पुलिया व मार्ग
विज्ञापन

- 20 हजार ग्रामीणों को मिलेगी राहत, पीडब्ल्यूडी ने ग्रामीणों की मांग पर दी स्वीकृति
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। विकास खंड अहिरोरी के छह से अधिक गांवों की करीब 20 हजार आबादी के लिए यह खबर खुशखबरी से कम नहीं है। पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने ग्रामीणों की मांग पर यहां पर बरसाती नाला घरेहरा पर पुलिया और मार्ग निर्माण को स्वीकृति दे दी है। यहां पर 2.82 करोड़ की लागत से यह काम कराया जाएगा। विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू करा दी है।
अहिरोरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत खेरवा-कमालपुर, हॉस बरौली और बसेन के साथ फत्तेपुर, गढ़ीहार और ककरैया के करीब 20 हजार से अधिक ग्रामीण आजादी के बाद से बरसाती घरेहरा नाला के कारण हरदोई आने के लिए प्रतापनगर चौराहे का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी मंत्री से घरेहरा नाले पर पुलिया और मार्ग बनवाकर सीतापुर रोड से सीधे जोड़े जाने की मांग की थी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने ग्रामीणों को समस्याओं को प्राथमिकता पर लिया और कार्य को स्वीकृति दी है। घरेहरा नाला पर छह गुणा छह मीटर की पुलिया के साथ ही एप्रोच और अन्य मार्ग की स्वीकृति दी है। इस पर नवनीत अवधेश, मंजू वर्मा, अंबुज कुमार, जयदेवी, अनुराग, अवधराम, जितेद्र मिश्रा, अवधेश वर्मा और सरोज आदि ने पीडब्ल्यूडी मंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि घरेहरा नाला पर पुलिया न होने के कारण अभी हरदोई मुख्यालय पर जाने के लिए इन गांवों के लोगों को बघौली-प्रतापनगर मार्ग से घुमकर प्रतापनगर चौराहा होते जाना पड़ता है। इसमें समय और आर्थिक खर्च बढ़ता है। घरेहरा नाला पर पुलिया व मार्ग बन जाने से सीतापुर मार्ग पर सीधे नयागांव के पास से होकर जाने की सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed