{"_id":"66dde0c19f044a16e103900f","slug":"cultural-programs-flourish-in-ganesh-pandals-hardoi-news-c-213-1-hra1001-119431-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नाले की सीमा के बाहर आठ लोगों का मिला निर्माण, दो दिन की मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नाले की सीमा के बाहर आठ लोगों का मिला निर्माण, दो दिन की मोहलत
विज्ञापन
हरदोई। रविवार को शहर में लखनऊ चुंगी से बिलग्राम चुंगी तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
अभियान में नाले से लेकर फुटपाथ तक किए गए अतिक्रमण को स्वयं न हटाने वाले लोगों के निर्माण को हटवा दिया गया। टीम ने नाले पर बनवाए गए शौचालय, स्नानागार और पटरों को तुड़वा दिया। सर्कुलर रोड पर लखनऊ चुंगी की ओर से बिलग्राम चुंगी जाने पर बायीं ओर नाले पर करीब आठ लोगों का निर्माण मिला। ग्राम पंचायत की सीमा में निर्माण आने पर सभी ने दो दिन में अतिक्रमण हटाने की मोहलत मांगी।
शहर को साफ-सुथरा और पानी निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान में टीम लखनऊ चुंगी पर एकत्र हुई। पहले से चिह्नित अतिक्रमण को हटाने का काम शुरु कराया गया। कई लोगों ने प्रशासन की ओर से चिह्नित किए गए अतिक्रमण को स्वयं ही हटा लिया था और जिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था उनका अतिक्रमण हटवा दिया गया।
नगर पालिका परिषद की सीमा में नाले पर अतिक्रमण कर बनवाए गए शौचालय और स्नानागार को टीम ने जेसीबी मशीन से ढहा दिया। अतिक्रमण हटाओ समिति के अध्यक्ष सिटी मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी, सीओ सिटी अंकित मिश्रा, अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी, अतिक्रमण प्रभारी डॉ. पुष्पराज गौतम के साथ पुलिस फोर्स और टीम के सदस्यों ने अतिक्रमण न हटाने वाले लोगों को हिदायत दी कि हटवाए गए स्थल पर दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर कार्रवाई के साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा। टीम ने इसी के साथ सर्कुलर रोड पर नगर पालिका परिषद की सीमा के साथ ही ग्राम पंचायत हरदोई देहात की सीमा में पाए गए अतिक्रमण को भी हटवा दिया।
विज्ञापन
सर्कुलर रोड पर लखनऊ चुंगी की ओर से बिलग्राम चुंगी की तरफ गंदे नाले तक जिला पंचायत की ओर से आरसीसी नाला का निर्माण कराया गया है। यह नाला बनवाए जाने के समय ही कई भवन और व्यावसायिक भवनों की चहारदीवारी के अंदर से बनवाया गया था। नाला बनने से मार्ग की सीमा तय होने पर कुछ लोगों ने तो चहारदीवारी नाला बनने के कुछ समय बाद पीछे कर ली थी, लेकिन कई ने चहारदीवारी और निर्माण को हटाया ही नहीं।
रविवार को चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान में सिटी मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी ने नाले के ऊपर और आगे तक बनाए गए निर्माण न हटाने वाले आठ लोगों को चिह्नित किया है। उन्होंने सभी को स्वयं से दो दिन अंदर निर्माण नाले की सीमा से पीछे हटा लेने की समयावधि दी है। ग्राम पंचायत से नोटिस भी जारी कराने की बात कही। दो दिन बाद निर्माण न हटाए जाने पर तुड़वाने की चेतावनी दी है।