{"_id":"633b2a45cb6e2a37d42ba223","slug":"cultural-hardoi-news-knp7215379125","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः मां महागौरी की पूजाकर मांगी सुख-शांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः मां महागौरी की पूजाकर मांगी सुख-शांति
विज्ञापन
फोटो-03- श्रवण देवी मंदिर में हवन पूजन करती महिलाएं
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। घरों और मंदिरों में सोमवार को मां भवानी के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना हुई। श्रद्धालुओं ने पूजन कर सुख-शांति की कामना की। मंदिरों में पूरे दिन मां के जयकारे लगते रहे।
मां श्रवण देवी मंदिर, आर्यकन्या पाठशाला रोड स्थित मां भवानी के मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों ने पहुंच कर मां के दर्शन किए। मान्यता हैं मां की कृपा से लोगों को सुख-समृद्घि की प्रात्ति होती हैं। कहते हैं कि मां अपने भक्तों की हर तरह से रक्षा करते हुए उन्हें सुख शांति प्रदान करती हैं।
शहर में बाल विद्या भवन परिसर व अग्रवाल धर्मशाला में दुर्गा पंडाल लगाए गए है। यहां पूजा अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यहां बड़ी संख्या में लोग पूजा अर्चना कर महामाई का गुणगान कर रहे हैं। आचार्य सनत मिश्रा, सुनील शास्त्री, उमाकांत शास्त्री, व्यास मिश्रा ने बताया कि नवरात्र में मां की आराधना से लोगों के कष्ट दूर हो जाते हैं। मां के भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मां भगवती की पूजा करने से लोगों के समस्त क्लेशों का नाश हो जाता हैं। मां अपने भक्तों पर सदैव कृपा करती हैं।
विज्ञापन
हरदोई की दुर्गा पूजा समिति द्वारा सोमवार को महा अष्टमी की पूजा कराई। समस्त पूजा अनुष्ठान कोलकाता के पुरोहित प्रद्युत चक्रवर्ती एवं उत्पल चक्रवर्ती द्वारा की गई। अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ सरकार, सचिव मुकेश डे के साथ संदीप सर्वाधिकारी, दिव्येंदु बैनर्जी, संदीप सरकार, स्वपन दासगुप्ता, अमित कुंडू, डीपी बिस्वास, निरंजन राय, हर्षित सर्वाधिकारी उपस्थित रहे।