फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   CT scan machine improved after 48 hours

Hardoi News: 48 घंटे बाद सुधरी सीटी स्कैन मशीन

Fri, 29 Mar 2024 10:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 29 Mar 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
CT scan machine improved after 48 hours
हरदोई। मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला अस्पताल परिसर में लगी सीटी स्कैन मशीन का साॅफ्टवेयर शुक्रवार को सही हुआ। इसके बाद सीटी स्कैन होने शुरू हो गए। रोगी अपनी बारी की प्रतीक्षा के लिए सीटी स्कैन कक्ष के बाहर डटे रहे।
विज्ञापन

सीटी स्कैन मशीन में बुधवार को तकनीकी कमी आने से मशीन शोपीस बन गई थी और बृहस्पतिवार को भी सीटी स्कैन नहीं हो सके थे। जिला चिकित्सालय में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप में कई साल पहले सीटी स्कैन मशीन लगवाई गई। इससे लोगों को सीटी स्कैन के लिए बाहर दौड़ नहीं लगानी पड़ती थी।
विज्ञापन

सीटी स्कैन न हो पाने की समस्या को अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में सीटी स्कैन मशीन खराब, लौटे मरीज शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए मेडिकल को प्राचार्य ने सॉफ्टवेयर को दुरूस्त कराना शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटी स्कैन मशीन का सॉफ्टवेयर शुक्रवार को सही हो पाया और इसके बाद सीटी स्कैन होने शुरू हो पाए। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर्य देश दीपक ने बताया कि मशीन ने दोबारा से काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed