फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   CT scan machine could not be repaired even in 35 days

Hardoi News: 35 दिन मेें भी दुरुस्त नहीं हो पाई सीटी स्कैन मशीन

Fri, 05 Jul 2024 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
CT scan machine could not be repaired even in 35 days
हरदोई। स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी के दावों की हकीकत परखनी हो तो मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय का रुख जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन

यहां मरीजों को सुविधा देने के लिए पीपीपी मॉडल पर लगवाई गई सीटी स्कैन मशीन पिछले 35 दिनों यानी एक माह से अधिक समय से खराब है। ओपीडी में मरीजों को सीटी स्कैन कराने की सलाह दी जा रही है, लेकिन मशीन खराब होने के कारण ज्यादातर मरीजों को प्राइवेट पैथाेलाॅजी जाना पड़ता है।
जिला चिकित्सालय परिसर में सीटी स्कैन मशीन लगी है। यह सीटी स्कैन मशीन एक जून को दोपहर बाद खराब हो गई थी। कभी एसी खराब होने के कारण मशीन नहीं चल पाई तो कभी यूपीएस की बैटरी खराब होने के कारण मशीन ने काम नहीं किया। एसी दुरुस्त कराया गया, यूपीएस के लिए नई बैटरी आ गईं, लेकिन सीटी स्कैन मशीन में और तकनीकी समस्याएं आ गईं।
विज्ञापन

इन समस्याओं का निस्तारण कराने की कवायद किए जाने का दावा स्वास्थ्य विभाग के स्थानीय जिम्मेदार करते हैं, लेकिन मशीन खराब होने के 35 दिन बाद भी इस कवायद का कोई नतीजा सामने नहीं आया। ऐसे में मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में आने वाले जिन मरीजों को सीटी स्कैन कराने की सलाह दी जा रही है वह प्राइवेट पैथाेलॉजी सेंटर पर जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटी स्कैन मशीन खराब होने को लेकर सीएमएस डॉ. जेके वर्मा से सवाल हुआ तो उन्होंने बताया कि पिछले एक माह में तीन चिट्ठियां मरम्मत करने वाली एजेंसी और शासन को भेज चुके हैं। कुछ खामियां दूर हुई थीं, लेकिन कुछ नई समस्याएं मशीन मेें आ गईं। हमनें चिट्ठियां लिखी हैं, उम्मीद है कुछ होना चाहिए।


मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय में फिलहाल सीटी स्कैन की सुविधा निशुल्क है। मशीन खराब होने के कारण मजबूरी में लोगो को प्राइवेट पैथाेलाॅजी में सीटी स्कैन कराना पड़ रहा है। यहां 2,200 रुपये से 6,000 रुपये तक सीटी स्कैन में खर्च होते हैं। औसतन 80 सीटी स्कैन मेडिकल कॉलेेज की ओपीडी में रोज लिखे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed