फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   CSN College will witness the farewell of 1500 daughters, preparations begin

Hardoi News: मंडल की 1500 बेटियों की विदाई का साक्षी बनेगा सीएसएन कॉलेज, तैयारी शुरू

Sun, 12 Mar 2023 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 12 Mar 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
CSN College will witness the farewell of 1500 daughters, preparations begin
1500 बेटियों की विदाई का साक्षी बनेगा सीएसएन कॉलेज, तैयारियां शुरू
विज्ञापन

- कहा कि, 14 तक सभी तैयारियां करें पूरी, श्रम विभाग के अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। इस बार सीएसएन पीजी कॉलेज मैदान मंडल के सभी जनपदों की 1500 बेटियों की विदाई का साक्षी बनेगा। डीएम ने श्रम विभाग के अधिकारियों और अन्य अधिकारियों को सभी तैयारियां 14 मार्च तक पूरी करा लेने की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने आयोजन स्थल का भी जायजा लिया।
श्रम विभाग के तहत लखनऊ मंडल के सभी जनपदों की 1500 कन्याओं के सामूहिक विवाह की तैयारियों की समीक्षा रविवार को डीएम एमपी सिंह ने कलक्ट्रेट में की। कहा कि, आयोजन स्थल पर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहनी चाहिए। समारोह में मुख्यमंत्री का भी कार्यक्रम संभावित है, इस लिहाज से अन्य व्यवस्थाओं के साथ ही सुरक्षा और अतिथियों और जोड़ों के बैठने की व्यवस्था जनपद वार कराई जाए। अलग-अलग अधिकारियों को व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में सीडीओ सौम्या गुरूरानी, सीएमओ डॉ. राजेश तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट प्रशांत तिवारी आदि अधिकारी साथ रहे।
विज्ञापन


ब्यूटी पार्लर और कंट्रोल रूम की रहेगी व्यवस्था
डीएम ने बताया कि आयोजन स्थल पर ब्यूटी पार्लर की व्यवस्था की जाए। सीएमओ को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम व एंबुलेंस तैनात की जाएं। जोड़ों के पंजीकरण के साथ ही उनकी फोटो व आधार कार्ड प्राप्त किए जाएंगे। कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed