फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   CRPF jawan dies under suspicious circumstances; village plunged into mourning.

Hardoi News: सीआरपीएफ जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में पसरा मातम

Wed, 05 Aug 2026 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
CRPF jawan dies under suspicious circumstances; village plunged into mourning.
फोटो- 38- विनीत सिंह। फाइल फोटो
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के पुरवा बाजीराव गांव निवासी सीआरपीएफ के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती जानकारी में जवान की मौत निजी हथियार से गोली लगने के कारण होने का पता चला है। हालांकि घटना के पीछे की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। परिजन को सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया और गांव में भी शोक है।
विज्ञापन

मृतक के चाचा संजय सिंह ने बताया कि सीआरपीएफ जवान विनीत सिंह (37) जम्मू-कश्मीर में 162 बटालियन से स्थानांतरित होकर मणिपुर के मोतबंग की 112 बटालियन मुख्यालय पहुंचे थे। बुधवार सुबह यूनिट की ओर से उनके निधन की सूचना परिवार को दी गई। सूचना मिलते ही बड़े भाई अनिल सिंह मणिपुर के लिए रवाना हो गए। विनीत ने 16 मार्च 2009 को सीआरपीएफ में सेवा शुरू की थी।
विज्ञापन

हाल ही में 23 जून को उनकी नई यूनिट में तैनाती हुई थी। उनके परिवार में पत्नी नेहा सिंह और एक पुत्र है। मौत की खबर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार विनीत सिंह शांत, मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव के थे। उनकी असामयिक और संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से हर कोई स्तब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed