{"_id":"65c3ce8b8ef9a0792800d5d4","slug":"crpf-assistant-commandant-dies-of-heart-attack-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-110222-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दिल का दौरा पड़ने से सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दिल का दौरा पड़ने से सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट की मौत
Thu, 08 Feb 2024 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। दिल्ली में सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मंगलवार देर रात उनका शव आलू थोक स्थित आवास पर लाया गया। अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के दौरान उनकी पत्नी ने जब उन्हें सेल्यूट किया तो हर किसी की आंखें भर आईं।
शहर के मोहल्ला आलू थोक निवासी उत्तम पाठक (51) सीआरपीएफ में दिल्ली में सहायक कमांडेंट के पद पर तैनात थे। वह पत्नी प्रतिभा और दो बच्चों के साथ दिल्ली में ही रहते थे। सोमवार रात उन्हें दिल्ली में ही दिल का दौरा पड़ गया था।
शव को तिरंगे में लपेटकर रामपुर से आए सीआरपीएफ के द्वितीय कमांड अधिकारी सतीष भारद्वाज के नेतृत्व में टोली ने सलामी दी। अंतिम संस्कार गंगा किनारे मेहंदी घाट पर किया गया। उनके निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में शहर के लोग उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक उत्तम पाठक ने एनएसजी और एसपीजी की ट्रेनिंग भी की थी। कांग्रेस सरकार होने के दौरान उत्तम पाठक सोनिया गांधी की सुरक्षा में तैनात थे। इससे पहले वह अटल बिहारी वाजपेयी की सुरक्षा में भी तैनात रह चुके थे।