{"_id":"5e9c8a1f8ebc3e78ab70b97a","slug":"croud-outside-nursing-home-report-hardoi-news-knp5560531180","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग होम के बाहर मिली भीड़, चिकित्सक समेत 25 अज्ञात पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग होम के बाहर मिली भीड़, चिकित्सक समेत 25 अज्ञात पर रिपोर्ट
विज्ञापन
संडीला। नर्सिंग होम का गेट बंद कर डॉक्टर मरीज देखते रहे और बाहर मरीजों की भीड़ लग गई। मामले में पुलिस ने डॉक्टर समेत 25 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि बस अड्डा चौकी इंचार्ज आदित्य कुमार मौर्य को रविवार को सूचना मिली की हरदोई रोड स्थित एक नर्सिंग होम के बाहर भीड़ जमा है। सूचना मिलने के बाद चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच करने पर पता चला कि नर्सिंग होम का गेट बंद कर चिकित्सक मरीज देख रहे हैं।
नर्सिंग होम के बाहर एक ही जगह पर 20-25 लोग जमावड़ा लगाए मिले। पूछताछ में सभी ने नर्सिंग होम में दवा लेने आने की बात कही। कोतवाल ने बताया कि लॉकडाउन के जारी नियमों के मुताबिक एक जगह अधिकतम पांच लोग एकत्र हो सकते हैं, सभी के द्वारा मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किया जाना जरूरी है। लेकिन मौके पर ऐसा नहीं मिला। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर चिकित्सक समेत 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।