{"_id":"5e7b81728ebc3e78b622fa83","slug":"croud-in-marriage-report-hardoi-news-knp552340468","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाह में एकत्र हुई भीड़ तो रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाह में एकत्र हुई भीड़ तो रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना (हरदोई)। लॉकडाउन की घोषणा कर लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है। एक स्थान पर लोगों को एकत्र न होने देने के लिए पुलिस मशक्कत कर रही है। इस बीच कछौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को निकाह का आयोजन किया गया। 100 से अधिक लोगों के मौके पर होने की सूचना पर पुलिस ने सख्त रुख दिखाकर वधू के पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की पुत्री का निकाह बुधवार को संडीला कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक से हुआ। निकाह के कारण पहले से ही वधू पक्ष के घर में 50 लोग मौजूद थे।
बरात में भी 100 लोगों के गांव पहुंचने की सूचना कोतवाली पुलिस को मिली। कोतवाल राय सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गांव भेजी। उप निरीक्षक राकेश राय की तहरीर पर वधू के पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। संवाद