फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   croud at sabji mandi dont follow social distance rule

सब्जी की मजबूरी, लेकिन सामाजिक दूरी भी जरूरी

Sat, 28 Mar 2020 09:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
croud at sabji mandi dont follow social distance rule
लखनऊ रोड स्थित सब्जी मंडी में लगी दुकानें और मौजूद खरीददार। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। बेशक सब्जी खरीदना बेहद जरूरी है, लेकिन इस दौरान ये याद रखना चाहिए कि कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में सामाजिक दूरी ही असली और कारगर हथियार है। शनिवार सुबह लखनऊ रोड पर स्थित सब्जी मंडी में दुकानदार से लेकर खरीददार तक सामाजिक दूरी के नियम को दरकिनार करते नजर आए। पुलिस टीम नौ बजते ही मंडी बंद कराने पहुंच गई।
विज्ञापन

रोजमर्रा की वस्तुओं को लेकर लॉकडाउन के दौरान लोगों को परेशानी न हो इसलिए सब्जी मंडी खोली जा रही हैं। सुबह नौ बजे तक अमूमन सब्जी मंडी खुलती है, लेकिन खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोग सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। दुकानदार भी एक मीटर दूरी का नियम भुलाए बैठे हैं। यहां सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं हो रहा।
विज्ञापन

सुबह ठीक नौ बजे पुलिस टीम सब्जी मंडी परिसर पहुंच गई और नियम के मुताबिक दुकानें बंद करने की नसीहत दी। पुलिस का रुख देख दुकानदार भी हरकत में आ गए और आनन-फानन ही दुकानें समेटना शुरू कर दीं। अगले 15 मिनट में सब्जी मंडी की सभी दुकानें बंद हो चुकीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसे लें सबक
शहर के मोहल्ला सुभाषनगर में 20 परिवारों ने एक ही युवक को सब्जी लाने की जिम्मेदारी सौंप दी। रामगोपाल सुबह थोक मंडी में जाता है और 20 परिवारों की तरफ से मिली सूची के आधार पर खरीदारी कर लेता है। इसके बाद बाजार भाव पर ही संबंधित परिवारों को सब्जी उपलब्ध करा देता है। इससे लॉकडाउन की छूट का दुरुपयोग नहीं होता। 20 परिवार से अगर अलग-अलग लोग जाते तो भीड़ ज्यादा होती, लिहाजा एक आदमी से काम चलाना बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed