फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Crossing jam, deteriorating work

क्रासिंग पर जाम, बिगड़ रहे काम

Wed, 13 Jul 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Wed, 13 Jul 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Crossing jam, deteriorating work
जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

संडीला। नगर के बीच से निकली रेलवे लाइन क्रासिंग पर दिन में कई बार जाम लगने से लोगों के काम बिगड़ रहे हैं। जाम में फंसने पर कई बार मरीजों की जान मुश्किल में फंस जाती है तो बच्चे स्कूल और लोग दफ्तर देरी से पहुंचते हैं।

विज्ञापन


संडीला के बीच से रेलवे लाइन नगर को दो हिस्सों को बांटती है। इस लाइन से 24 घंटे में लगभग 129 ट्रेन निकलती हैं। इस कारण क्रासिंग का फाटक अक्सर बंद रहता है।  इसके एक छोर पर तहसील, बस स्टैंड आदि हैं तो दूसरे छोर पर सरकारी अस्पताल बना है। क्रासिंग से होकर ही अतरौली, हत्याहरण, बेनीगंज, प्रतापनगर चौराहा और नैमिषारण्य को रास्ता जाता है।
विज्ञापन


मुख्य मार्ग होने के कारण दिन में हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। क्रासिंग बद होने से जाम लग जाता है और फिर फाटक खुलने पर कई घंटे तक लगा रहता है। कई बार मरीजों को अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस भी क्रासिंग में फंस जाती है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को होती है। दफ्तर जाने वाले लोग भी लेट हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरओबी के लिए हुआ था सर्वे
भाजपा सांसद अंजूबाला ने रेलवे क्रासिंग पर आरओबी निर्माण का प्रयास किया था। आरओबी के लिए सर्वे करने एक टीम भी आई थी। सर्वे में कुछ दुकानें आरओपी के दायरे में आ रही थीं। इस कारण व्यापारियों ने विरोध कर दिया। तब से कार्रवाई आगे ही नहीं बढ़ी। लोगों का कहना है कि शहर के बाहर आरओबी बनाना चाहिए। इससे जाम से निजात भी मिल जाएगा। स्टेशन अधीक्षक रामजीराम का कहना है कि आरओबी के लिए क्षेत्रीय सांसद को रेलवे बोर्ड में प्रस्ताव रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed