फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Crops getting damaged due to floods caused by barrage water

Hardoi News: बैराजों के पानी से आई बाढ़ से कारण खराब हो रहीं फसलें

Mon, 28 Aug 2023 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Crops getting damaged due to floods caused by barrage water
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी व पहाड़ों पर हो रही बारिश से यहां की नदियों में पानी बढ़ने से बाढ़ आई है। बाढ़ के पानी से यहां पर कटरी-कटियारी क्षेत्र में फसलें खराब होने लगीं हैं। खेतों में लगातार पानी भरा रहने से पौधों की डंठल कमजोर व पीली पड़ने लगी हैं। कटरी-कटियारी क्षेत्र में करीब 300 एकड़ फसलों के प्रभावित होने का अनुमान है।
बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी से गंगा, रामगंगा व गर्रा के पानी में उतार-चढ़ाव जारी है। गंगा, रामगंगा व गर्रा नदी में पानी बढ़ने से कटियारी क्षेत्र के गंभीरी व नीलम नदियों का पानी भी एक हो गया है। इससे क्षेत्र में पानी का फैलाव बढ़ा है और पानी खेतों में भर गया है। बाढ़ से 72 गांव प्रभावित हुए हैं। इसमें बिलग्राम की आठ ग्राम पंचायतों के 25 मजरा और सवायजपुर क्षेत्र की 12 ग्राम पंचायतों के 47 मजरा शामिल हैं।
विज्ञापन


सोमवार को गंगा नदी का पानी 135.25 मीटर पर ही बना हुआ है। गंगा नदी में हरिद्वार बैराज से 85,224 क्यूसेक, बिजनौर बैराज से 52,716 क्यूसेक और नरौरा बैराज से 1,07,213 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रामगंगा नदी के पानी में 15 सेमी. की बढ़ोतरी हुई है। पानी 136.80 मीटर पर पहुंच गया है। रामगंगा नदी में खो बैराज से 6,962, हरेबली बैराज से 5,364 व रामनगर बैराज से 1,237 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। डीएम एमपी सिंह ने बताया कि प्रभावितों को तहसील के माध्यम से मदद पहुंचवाई जा रही है। फसलों के नुकसान का आकलन बाढ़ का पानी पूरी तरह उतरने के बाद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed