फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crop caught fire, farmer died

फसल में लगी आग, जलकर किसान की मौत

Mon, 27 Jan 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
crop caught fire, farmer died
हरपालपुर (हरदोई)। महसूलापुर गांव के पास शनिवार देर शाम गन्ने की फसल में आग लग गई। वहां से गुजर रहे पास के गांव निवासी किसान की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम महसूलापुर गांव निवासी अनंगपाल, उदय प्रताप व पुल्ला के खेत में खड़ी गन्ने की फसल में शनिवार शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस बीच वहां से गुजर रहा हरैया गांव निवासी किसान ब्रजपाल (45) पुत्र चुन्नी आग की चपेट में आ गया। फसल को जलता देख आस पास के किसान मौके पर पहुंच गए और किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक ब्रजपाल की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद बेटा दीपक व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि ब्रजपाल खेती करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed