फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crook anees arrested in hardoi

हरदोई: मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी अनीस गिरफ्तार, छलिया गैंग का है बदमाश

Wed, 28 Jul 2021 07:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 Jul 2021 07:04 PM IST
सार

बुधवार सुबह मुखबिर की सूचना पर मल्लावां कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह और एसटीएफ कानपुर के निरीक्षक लान सिंह के नेतृत्व में हरदोई-कन्नौज सीमा पर ग्राम बक्सीपुर के पास मुठभेड़ के बाद अनीस को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
crook anees arrested in hardoi
गिरफ्तार अनीस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के मल्लावां में वाहनों की लूट और मवेशियों की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एटा के छलिया गैंग के 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को एसटीएफ कानपुर और कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बदमाश को जेल भेज दिया गया है। पांच दिसंबर 2020 की रात मल्लावां-मेहंदीघाट पर पुलिस की मुठभेड़ एटा के छलिया गैंग के बदमाशों से हो गई थी। इस दौरान पुलिस ने सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। लूट के चार वाहन और चोरी के मवेशी भी बरामद हुए थे।
विज्ञापन


इसी गैंग के सदस्य अनीस निवासी मोहल्ला बंजारनखेड़ा थाना अलीगंज, एटा फरार चल रहा था। उस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। बुधवार सुबह मुखबिर की सूचना पर मल्लावां कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह और एसटीएफ कानपुर के निरीक्षक लान सिंह के नेतृत्व में हरदोई-कन्नौज सीमा पर ग्राम बक्सीपुर के पास मुठभेड़ के बाद अनीस को गिरफ्तार कर लिया गया। अनीस के पास से 1060 रुपये और एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed