फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth strangulation murder

युवक की गला दबाकर हत्या

Sat, 17 Dec 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 17 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Youth strangulation murder
युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

पाली (हरदोई)। थाना क्षेत्र के चकगौरा गांव में सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। युवक को गुरुवार शाम करीब पांच बजे गांव का ही दोस्त घर से बुलाकर ले गया था। बाद में गांव से करीब दो किलोमीटर दूर उसका शव मिला। मृतक के पिता ने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है। पिता की सूचना पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन


पाली थाना क्षेत्र के चकगौरा गांव निवासी राम लखन के तीन बेटों में गोपाल (20) सबसे छोटा था। वह ग्रेजुएशन कर चुका था और सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। गांव के ही गोलू उर्फ दीपांशू पुत्र गेंदनलाल के साथ सुबह और शाम दौड़ लगाने जाता था। मृतक के पिता राम लखन का आरोप है कि गुरुवार को करीब पांच बजे गोलू दौड़ लगाने के लिए गोपाल को घर से बुला ले गया था।

विज्ञापन

 

करीब साढ़े छह बजे गोलू गोपाल का स्वेटर लेकर घर लौटा। स्वेटर देते हुए बताया कि गोपाल मिल नहीं रहा है। इस पर परिवार के लोगों ने खोज शुरू की तो गोपाल का शव गांव से करीब दो किलोमीटर दूर पड़ोस के सेमरिया पुलिया के पास मिला। गोपाल की गर्दन पर सूजन के निशान थे। एक पैर में जूता था और दूसरा जूता पुलिया में पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूचना पर थाना प्रभारी रनवीर सिंह मौके पर पहुंचे। परिजनों से गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने मृतक के दोस्त गोलू को हिरासत में ले लिया।  एसओ पाली रनवीर सिंह ने बताया कि पिता की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। आरोपी युवक से पूछताछ जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed