फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth killed in road accidents , 13 injured

सड़क हादसों में युवक की मौत, 13 घायल

Sat, 09 Apr 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 09 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in road accidents , 13 injured
बाराबंकी। शुक्रवार को शहर स्थित एक कुंए में आदमी के कूदने के बाद निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में युवक की मौत हो गई। इसके अलावा 13  लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक यदि हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बच सकती थी।

विज्ञापन


सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम निबरहा निवासी बम्हज्ञान (18) पुत्र अहिबरन अपने बड़े भाई के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास में किराये के मकान में रहता था। बड़ा भाई आटो चलाता है और बम्हज्ञान कक्षा दस में था। वह भूधर बलदेव इंटर कालेज म्यूनी में पढ़ता था। गुरुवार को वह बाइक से गांव जा रहा था। देहात कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-हरदोई मार्ग पर डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि वह दो भाइयों में छोटा था।  प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो वह हेलमेट नहीं लगाए था जिससे उसके सिर में गहरी चोट आई और जान चली गई।
विज्ञापन


इधर, पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम डडेउना निवासी कौशल किशोर (50) पुत्र गोविंद शुक्रवार की सुबह साइकिल हरियाली बाजार जा रहे थे। उधर से बाइक सवार अवधेश (30) पुत्र बाबूराम निवासी डर्रा थाना पिहानी आ रहे थे। हरियाली बाजार के पास आपस में दोनों टकरा गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम लोचनपुरवा निवासी हरिश्चंद्र (36) पुत्र रामवीर, ग्राम मन्ना पुरवा निवासी कृष्ण अवतार (22) पुत्र मगरे, बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोवर्धनपुर निवासी राजाराम (27) पुत्र कढ़िले,शहर कोतवाली क्षेत्र के भिठारी निवासी महमूद (25) पुत्र नसीरुद्दीन, देहात कोतवाली क्षेत्र के पोखरी निवासी मुन्नी (60) पत्नी रुस्तम, सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी शीलू (11) पुत्री सालिगराम सड़क हादसों में घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


उधर, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के दुर्गागंज निवासी गोलू (19) पुत्र मिथिलेश अपने भाई सोनू (18) के साथ बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में लमकन पुल के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इघर, देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपुरवा निवासी राम श्री (55) पत्नी मलिखे, शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के माता का तालाब निवासी चंदू (25) पुत्र रज्जन और माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खुर्दा मदार निवासी विश्राम (35) पुत्र नेवाजी सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed