{"_id":"58d016374f1c1b2e4a1a2947","slug":"youth-injured-due-to-bullet-injuries-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक घायल
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
घायल युवक।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरखनी। पचदेवरा थाने के लखनोर गांव में सोमवार को खेत से लौटते समय एक युवक को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। युवक ने गांव के दो लोगों के खिलाफ गोली मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक को अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
पचदेवरा थाना क्षेत्र के गांव लखनोर के मजरा पश्चिमी आंटा निवासी बबलू (21) सोमवार को खेतों पर गया था। दोपहर करीब दो बजे वह घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में उसे गांव के विमलेश उर्फ छुट्टनी, आदर्श उर्फ हरेराम ने घेर कर गालीगलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
विरोध करने पर तमंचा निकाल लिया। तमंचा देख युवक बबलू भागने लगा। हमलावरों ने उस पर फायर कर दिया। पैर में छर्रे लगने से युवक घायल हो गया। पीड़ित ने यूपी-100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
पचदेवरा थानाध्यक्ष शेर सिंह ने बताया की पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी हरेराम और छुट्टनी का कहना है कि सोमवार को वह जिला मुख्यालय हरदोई में थे। गांव की रंजिश में उन्हें फंसाया जा रहा है।