फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   young man murder after beaten with rod and knife

युवक की रॉड और चाकुओं से हमला कर हत्या

Sat, 09 Jun 2018 11:29 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Sat, 09 Jun 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
young man murder after beaten with rod and knife
राजेश की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

अतरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डांडा में शुक्रवार शाम सब्जी लेने जा रहे युवक पर ईंट भट्ठा मालिक और उसके पुत्र ने साथी के साथ मिलकर रॉड और चाकुओं से हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया। लखनऊ ट्रामा सेंटर में रात में ही युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपियों पर पूर्व में युवक ने जानलेवा हमला किया था। इसी रंजिश में उन्होंने घटना को अंजाम दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।  

विज्ञापन

ग्राम डांडा निवासी राजेश कश्यप (40) पुत्र रामस्वरूप शुक्रवार शाम लगभग साढ़े चार बजे सब्जी लेने मिश्रीखेड़ा बाजार जा रहा था। रास्ते में घात लगाकर बैठे ईंट भट्ठा मालिक नीरज मिश्रा और उनके पुत्र राजा मिश्रा निवासी ग्राम खसरौल और सुधीर दीक्षित पुत्र विजय शंकर निवासी मिश्रीखेड़ा ने अज्ञात साथियों के साथ राजेश को घेर लिया। रॉड और चाकुओं से हमला कर राजेश को घायल कर दिया। इसी दौरान डांडा निवासी मोनू पुत्र हरीशंकर और लवकुश पुत्र रामकिशन सब्जी लेकर मिश्रीखेड़ा बाजार से वापस आ रहे थे। उन्हें देखकर आरोपी फरार हो गए। मोनू ने यूपी 100 पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन में भर्ती कराया। यहां रात लगभग आठ बजे हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने राजेश को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां देर रात राजेश की मौत हो गई। राजेश के पिता रामस्वरूप ने अतरौली कोतवाली में नीरज, राजा और सुधीर के विरुद्ध हत्या की तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्र ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया है।
विज्ञापन


डेढ़ साल पुरानी रंजिश में वारदात
विश्वस्त सूत्रों की मानें तो लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्राली निकलने को लेकर राजेश और भट्ठा मालिक नीरज मिश्रा के बीच विवाद हो गया था। तब विवाद इतना बढ़ा था कि राजेश ने अपने गांव के हरिशंकर, मनोज, प्रेम, मजीद और किशनपाल के साथ मिलकर नीरज मिश्रा पर जानलेवा हमला कर दिया था। इतना ही नहीं नीरज मिश्रा की लग्जरी कार में तोड़फोड़ कर आग लगा दी थी। तब नीरज मिश्रा की तहरीर पर उक्त लोगों को नामजद कर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में आरोपी जेल भी गए थे और कुछ माह पूर्व ही जमानत पर छूटे हैं। प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्र ने बताया कि विस्तृत जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर लगाया जाम
मृतक के परिजनों ने नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर अतरौली- माल मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed