{"_id":"6affc3317efdba4ff706c439","slug":"gangster-goldy-brar-becomes-canada-most-wanted-sidhu-moosewala-murder-case-2026-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कनाडा का मोस्ट वांटेड बना गोल्डी बराड़: 2.50 लाख कनाडाई डॉलर का इनाम, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का है आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाडा का मोस्ट वांटेड बना गोल्डी बराड़: 2.50 लाख कनाडाई डॉलर का इनाम, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का है आरोपी
Fri, 20 Nov 2026 09:19 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Fri, 20 Nov 2026 09:19 AM IST
सार
गोल्डी बराड़ का असली नाम सतिंदरजीत सिंह बराड़ है और वह मुक्तसर से संबंधित है। कनाडा की पुलिस उसे सितंबर 2023 में विनीपेग में हुई सुखदूल सिंह गिल उर्फ सुखा दुनेके की हत्या के मामले में तलाश रही है।
विज्ञापन
goldy brar
- फोटो : फाइल
विस्तार
पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर अंतरराष्ट्रीय शिकंजा कसता जा रहा है। कनाडा ने उसे देश के 25 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में पहले स्थान पर रखा है।
कनाडा की ओर से जारी इस सूची में गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वाले व्यक्ति को 2.50 लाख कनाडाई डॉलर यानी करीब 1.63 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। यह इनाम उस सूचना के लिए है, जिससे उसकी गिरफ्तारी और दोषसिद्धि में मदद मिल सके। इनाम की यह घोषणा 2 नवंबर 2027 तक प्रभावी रहेगी।
कनाडा पुलिस को सितंबर 2023 में विनीपेग में हुई सुखदूल सिंह गिल उर्फ सुखा दुनेके की हत्या के मामले में गोल्डी बराड़ की तलाश है। इस हत्याकांड के सिलसिले में फरवरी 2026 में गोल्डी बराड़ और करणबीर सिंह के खिलाफ प्रथम श्रेणी की हत्या तथा हत्या की साजिश रचने के आरोपों में गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। कनाडाई पुलिस ने उसे हथियारबंद और खतरनाक बताते हुए आम लोगों को उससे सीधे संपर्क करने या पकड़ने की कोशिश नहीं करने की चेतावनी दी है।

Trending Videos
पंजाबी मूल के दो और लोग शामिल
कनाडा की इस सूची में गोल्डी बराड़ के अलावा पंजाबी मूल के दो अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं। आठवें स्थान पर मनप्रीत सिंह है, जिसकी तलाश पील क्षेत्र में हत्या के मामले में की जा रही है, जबकि 23वें स्थान पर गुरकीरत सिंह का नाम है, जिसकी तलाश डेल्टा पुलिस नाबालिग से जुड़े यौन अपराध के मामले में कर रही है।
कनाडा की इस सूची में दूसरे स्थान पर काइल प्राउज, तीसरे पर कोडी रुडिफो, चौथे पर अयूब मोहम्मद और पांचवें स्थान पर सबरीना अगस्तो-रामिरेज का नाम है। कुल 25 भगोड़ों की इस सूची में शामिल आठ लोगों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग इनाम घोषित किए गए हैं।
गोल्डी बराड़ के खिलाफ कार्रवाई केवल कनाडा तक सीमित नहीं है। अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई भी उसे अपनी 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में शामिल कर चुकी है और उसकी गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वाले को 10 लाख अमेरिकी डॉलर तक का इनाम घोषित किया गया है।
मूसेवाला हत्याकांड में भी आरोपी
भारतीय जांच एजेंसियां भी गोल्डी बराड़ को कई आपराधिक मामलों में तलाश रही हैं। उस पर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप है। इस हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया के माध्यम से लेने का दावा किया था। जांच एजेंसियां उसे लॉरेंस बिश्नोई के आपराधिक नेटवर्क से जुड़ा हुआ बताती रही हैं। पंजाब से निकलकर कनाडा और अमेरिका तक फैले कथित आपराधिक नेटवर्क के कारण गोल्डी बराड़ का मामला अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बना हुआ है। कनाडा की मोस्ट वांटेड सूची में पहला स्थान और करोड़ों रुपये का इनाम घोषित होना इस बात को रेखांकित करता है कि उसकी तलाश अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेज हो गई है।