फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   young man killed himself due to stomach ach

पेट दर्द से परेशान युवक ने खुद को गोली मारी

Mon, 22 Apr 2019 11:45 PM IST
हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 22 Apr 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
young man killed himself due to stomach ach
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भदार गांव में पेट दर्द से परेशान युवक ने तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उसका शव गांव स्थित पुराने मकान में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास ही तमंचा भी मिला। परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन

भदार निवासी गौरव सिंह (26) पुत्र हरि सिंह गांव में ही खेती करता था। हरि सिंह का पुराना मकान गांव के अंदर है। वह परिवार के साथ गांव के बाहर की ओर बने मकान में रहता था। रविवार रात गौरव पुराने मकान में सोने जाने की बात कहकर घर से गया था। सोमवार सुबह नौ बजे तक भी जब गौरव नहीं आया तो परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया। पुराने मकान में कमरे के बाहर पड़ी सरसों की तोरिया पर गौरव का शव पड़ा मिला। पास ही तमंचा भी पड़ा था। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया और कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर लग गई। प्रभारी निरीक्षक हरपालपुर ज्ञानेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। तमंचे को कब्जे में ले लिया। भाई सोनू ने बताया कि गौरव कई माह से पेट दर्द से परेशान था। सीओ हरपालपुर राकेश वशिष्ठ ने बताया कि परिजन पेट दर्द से परेशान होकर खुदकुशी किए जाने की बात कह रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed