फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   young man hang himself

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 10 Nov 2017 10:58 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Fri, 10 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
young man hang himself
मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी युवक ने गुरुवार देर शाम घर में फ ांसी लगाकर जान दे दी। वह पत्नी और बेटे की मौत के बाद से परेशान रहता था। 

विज्ञापन

भवानीपुर गांव निवासी सुरेंद्र (23) पुत्र स्व. रघुनाथ सिंह दो भाइयों में बड़ा था। उससे छोटा सुखेंद्र है। सुरेंद्र के मां-बाप की करीब दस साल पहले मौत हो गई थी। घर में दादी गंगादेवी हैं। सुरेंद्र दिल्ली में मजदूरी करता था। पत्नी पिंकी की 20 दिन पहले बीमारी के कारण दिल्ली में ही मौत हो गई थी। वह बेटे को लेकर गांव आ गया था। गांव आने के तीसरे दिन बेटे की भी मौत हो गई थी। इसके बाद वह दिल्ली चला गया था। बुधवार को वहां से लौटा था। गुरुवार देर शाम उसने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। दादी किसी काम से कमरे में पहुंचीं तो उसका शव देखकर उनके होश उड़ गए। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शुक्रवार को पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई व दादी का कहना है कि वह मानसिक रूप से परेशान था। एसओ विनोद  कुमार मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed