{"_id":"59bc19224f1c1b2e688b4d09","slug":"young-man-hang-and-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने फांसी लगाकर दी जान
हरदाेई
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरसा थाना क्षेत्र के वल्लीपुर गांव में लीवर खराब होने से परेशान युवक ने शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर से 50 कदम दूर आम के बाग में रस्सी के फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन
वल्लीपुर निवासी राजेश का बेटा दीपक उर्फ दीपू (22) कार चलाता था। चार साल से वह शराब पीने का आदी था। एक साल पहले उसका लीवर खराब हो गया। उसका लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। राजेश ने बताया कि लीवर खराब होने से दीपू काफी परेशान रहता था। वह ज्यादा शराब पीने लगा था। उसकी शादी चार माह पूर्व सीतापुर के थाना रामकोट के भवानीपुर निवासी रामस्वरू प की बेटी शिल्पी के साथ हुई थी। शुक्रवार सुबह पांच बजे वह घर से बगैर बताए निकला। सात बजे के करीब खेत की तरफ शौच को गए ग्रामीणों ने उसका शव आम के बाग में रस्सी से लटकता देखा। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के एक भाई राज, दो बहनें बबिता और मुस्कान हैं। उसकी मौत से पत्नी व मां सरिता का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ बघौली जटाशंकर सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन