{"_id":"5b006b7b4f1c1be7408b68ad","slug":"women-deadbody-found-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटका मिला महिला का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी पर लटका मिला महिला का शव
हरदाेई
Updated Sat, 19 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
फांसी लगाकर जान दी
मझिला थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर महिला का शव घर के अंदर फांसी पर लटकता मिला। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर मारपीट कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मझिला थाना क्षेत्र के कैथापुरवा गांव निवासी राजकुमार खेती करता है। उसके परिवार में पत्नी शबनम उर्फ पम्मी (30) के अलावा दो बच्चे हैं। शनिवार को पत्नी का उससे विवाद हो गया था। उसके बाद राजकुमार घर से चला गया। दोपहर करीब 2 बजे जब वह घर वापस आया तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर पम्मी ने जवाब नहीं दिया। जब राजकुमार ने खिड़की से झांककर देखा पम्मी का शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला। मायके पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। ससुरालीजनों पर मारपीट कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसओ विनोद मिश्र ने बताया मामला संज्ञान में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन