{"_id":"5c363357bdec2256bb252213","slug":"weapon-factory-caught-in-forest-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में चल रही शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल में चल रही शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, तीन गिरफ्तार
Wed, 09 Jan 2019 11:15 PM IST
gaurav gaurav
हरदोई
हरदोई
Published by: gaurav gaurav
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमपुर थाना क्षेत्र में जंगल में चल रही शस्त्र फैक्टरी पर पुलिस ने छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी भाग गया। मौके से भारी मात्रा में असलहे और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोहिलरा के पास जंगल में पुलिस को अवैध शस्त्र फैक्टरी संचालित होने की सूचना मिली। जिस पर थानाध्यक्ष कासिमपुर अमित सिंह भदौरिया ने पुलिस टीम के साथ वहां छापा मारा। मौके पर चार लोग असलहे बनाते मिले। पुलिस ने तीन युवकों को धर दबोचा। पकड़ा गया दिनेश पुत्र राम खेलवान निवासी दुलारपुर शातिर अपराधी है। वह क्षेत्र में अवैध असलहे बनाने का काम करता है। इस मामले में वह कई बार जेल जा चुका है। वह जमानत पर बाहर था। जेल से बाहर आने के बाद वह फिर से अवैध शस्त्र बनाने के काम में लग गया था। उसके साथ थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी विमल कुमार पुत्र गिरजा शंकर और झबरिया निवासी राम कुमार पुत्र सालिक राम को भी पकड़ा गया है। उनका साथी पप्पू यादव पुत्र रामपाल निवासी चांदा बैजा फरार हो गया। शस्त्र फैक्ट्री पर छापेमारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कासिमपुर अमित भदौरिया, एसआई विनोद कुमार मौर्य, नसीर खा, एचसीपी रमेश सिंह, अमरजीत सिंह, अखिलेश मिश्र, गिरजेश सिंह, अजीत प्रताप सिंह, देवेंद्र त्रिपाठी और अशोक कुमार शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
यह असलहे बरामद
हरदोई। पुलिस ने एक देसी बंदूक 12 बोर, एक रायफल देसी 315 बोर, दो अद्धी 12 बोर, चार तमंचे 12 बोर, चार तमंचे 315 बोर, छह कारतूस 12 बोर, 14 खोखे 12 बोर, असलहे बनाने के उपकरण, 11 सौ रुपये और तीन मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन
तीन हजार में तमंचा और दस हजार में बेचते थे बंदूक
हरदोई। पकड़े गए आरोपी हरदोई और आसपास के जिलों में असलहे बेचते थे। यह लोग तमंचा तीन से चार हजार रुपये, बंदूक दस हजार और रायफल 15 हजार रुपये में बेचते थे। कानपुर से कुछ लोगों से सामान मंगा लेते थे और उनको असलहा तैयार कर उपलब्ध करा देते थे। दिनेश असलहे बनाने में एक्सपर्ट है। इस कारण ही उसके जेल जाने के बाद लोग उसकी जमानत करा लेते थे और वह फिर इसी काम में लग जाता था।
शातिर का आपराधिक इतिहास
हरदोई। दिनेश पुत्र राम खेलवान के विरुद्ध थाना कासिमपुर में नौ आपराधिक मामले, जनपद उन्नाव के थाना बांगरमऊ में एक मामला दर्ज है। विमल कुमार के विरुद्ध थाना कासिमपुर में दो आपराधिक और राम कुमार के विरुद्ध दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनके फरार साथी पप्पू यादव के विरुद्ध कासिमपुर थाने में तीन, जनपद लखनऊ के थाना पारा में एक और संडीला कोतवाली में एक मामला दर्ज है।