{"_id":"577ab2594f1c1b700c7fa3bd","slug":"was-shot-and-seriously-injured-a-young-man-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली लगने से हाथरस का युवक घायल हालत गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली लगने से हाथरस का युवक घायल हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Tue, 05 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
firing
- फोटो : logo
हरदोई। शहर के मोहल्ला विभूति नगर में गोली लगने से रविवार देर रात हाथरस का युवक घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डाक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने रिटायर्ड फौजी को हिरासत में लिया है। रिटायर्ड फौजी का कहना है कि नशेड़ियों के पथराव करने पर उसने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई थी, जो रास्ते से निकल रहे युवक को लग गई।
विज्ञापन
हाथरस जिला के भूपति पुरवा निवासी प्रीतम (22) पुत्र चक्कखन सेल्समैन है। रविवार को वह हरदोई आया था। देर रात शहर के मोहल्ला विभूति नगर से गुजर रहा था। इस दौरान एक घर से गोली चली। गोली प्रीतम के लगी, इससे वह जख्मी हो गया। मोहल्ले के विजय मिश्रा की सूचना पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डाक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। गोली चलाने के आरोप में पुलिस ने विभूति नगर निवासी रिटायर्ड फौजी सुरेश राठौर पुत्र सैफू को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सुरेश राठौर का कहना है कि मोहल्ले के कुछ युवक शराब के नशे में उसके दरवाजे पर गाली गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर नशेड़ी युवकों ने घर पर पथराव कर दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। इस पर आत्मरक्षार्थ उसने फायरिंग कर दी। रास्ते से निकल रहे प्रीतम को गोली लग गई। कोतवाल विनय गौतम ने बताया कि घायल युवक के परिजनों को सूचना दी गई है। रिटायर्ड फौजी को हिरासत में लिया गया है, तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन