फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Villagers, assailants, 11 injured in Terwa village

तेरवा गांव में बवाल, मारपीट, 11 घायल

Tue, 11 Apr 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 11 Apr 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Villagers, assailants, 11 injured in Terwa village
गांव में एसओ श्यामबाबू के साथ मौजूद फोर्स - फोटो : amarujala

भरावन (हरदोई)। अतरौली थाना क्षेत्र के  तेरवा गांव के मजरा छावन में खेत की मेड़ को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच गोलियां व ईंट पत्थर चले। दोनों तरफ से 11 लोग घायल हो गए।  सूचना पर सीओ समेत दो थानों की पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत क राया। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


अतरौली थाना क्षेत्र के तेरवा गांव मजरा छावन निवासी पूर्व प्रधान सुशील ने गांव के ही शत्रुघन का खेत ठेके पर ले रखा है। गांव के ही नरेश का खेत शत्रुघन के पड़ोस में है। कुछ दिन पहले खेत की मेड़ को लेकर सुशील और नरेश के बीच काफी विवाद हुआ था। नौबत मारपीट तक पहुंच गई थी, लेकिन ग्रामीणों ने दोनों पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया था। इसी बात की रंजिश दोनों पक्ष के बीच चल रही थी।
विज्ञापन


रविवार रात करीब आठ बजे सुशील बाइक से गांव पहुंचे थे। रास्ते में नरेश मिल गए। इस पर दोनाें के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर असलहों और लाठी-डंडों से लैस होकर दोनों पक्ष के लोग पहुुंच गए और मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों की तरफ से कई राउंड फायरिंग और ईंट पत्थर चलाए गए। मारपीट में सुशील, महादेव, विशेश्वर, कमलाकांत, अनूप, लालबाबू व निकिता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें निकिता, लालबाबू व अनूप घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष की तरफ से शालू, पुष्पेंद्र, सुरेंद्र व नरेश घायल हो गए। दोनों पक्षों की तरफ से 11 लोग घायल हुए। सूचना पर सीओ कमर मजीद एसओ श्यामबाबू शुक्ला और बेनीगंज कोतवाल कैलाश प्रसाद फ ोर्स के साथ पहुंचे। इसके बाद ही दोनों पक्ष के लोग शांत हुए। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।


जहां पर तीन की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बताया कि मेडिकल जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसओ ने बताया कि एहतियात के तौर पर गांव में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed