{"_id":"58c986814f1c1b6b3732b8d6","slug":"two-youths-die-in-biking","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई
Updated Wed, 15 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
कछौना थाना क्षेत्र के टुटियारा में दुर्घटना के बाद पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई-लखनऊ मार्ग पर थाना क्षेत्र के टुटियारा के पास बुधवार दोपहर दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शिनाख्त के बाद सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों का मार्ग पर ही रो-रो कर बुरा हाल था। हरदोई लखनऊ मार्ग पर दोपहर के समय टुटियारा ढाबा के आगे तेज रफ्तार दो बाइकें आमने सामने भिड़ गई। इसमें बाबा मंदिर हरदोई निवासी आलोक प्रजापति पुत्र राम किशोर (31) की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं दूसरी बाइक में लखनऊ से ससुराल राजाजीपुरम से आ रहे पुनिया कराही निवासी अनिल कुमार (40) पुत्र बाबू कुमार को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। आलोक प्रजापति थाना क्षेत्र के खजोहना मे बीए द्वितीय वर्ष का पेपर देने जा रहे थे। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। वहीं अनिल की एक वर्ष पहले शादी हुई थी। वह लखनऊ से वापस आ रहा था। दोनों बाइकों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दोनों युवक हेलमेट लगाए थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।