फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two trucks holding 163 of its progeny

दो ट्रक से 163 गोवंश पकड़े

Mon, 23 May 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 23 May 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Two trucks holding 163 of its progeny
घायल गाय मोहिनी - फोटो : amar ujala

भरावन। अतरौली थाना पुलिस ने रविवार रात दो ट्रकों से ले जाए जा रहे 163 गोवंश पकड़े हैं। ट्रकों में गोवंश की सींघ और धारदार हथियार भी मिले हैं। ट्रक के चालक मौके से भाग निकले। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  अतरौली पुलिस ने रविवार रात करीब दो बजे कोथावां की ओर जा रहे दो ट्रकों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर चालकों ने ट्रकों की स्पीड बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा किया तो अजमतपुर गांव के पास तस्कर ट्रक खड़े कर भाग निकले। दोनों ट्रकों में 163 गोवंश भरे थे। इसके अलावा गोवंश के कुछ सींघ और सात चापड़ भी मिले।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष संजय मौर्या का कहना है कि आसपास के जंगलों से तस्करों ने गोवंश ट्रकों में भरे होंगे। अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। उधर, गोवंश बरामदी की सूचना पर सपा नेता डा. अश्वनी सिंह, दिनेश चौहान, ज्ञानेंद्र सिंह, अखंड प्रताप सिंह, कौशलेंद्र सिंह, देवानंद त्रिपाठी, रामजी द्विवेदी, संगीत बाजपेई, मौके पर पहुंचे और एसओ ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed