फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two lakhs of luggage from two houses

दो घरों से डेढ़ लाख का सामान समेटा

Sun, 16 Apr 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 16 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Two lakhs of luggage from two houses
बिखरा सामान दिखाती महिला। - फोटो : amarujala

मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा में चोरों दो घरों के ताले तोड़कर रुपये व सामान पार कर दिया। रविवार सुबह सूचना पीड़ितों ने पुलिस को दी। पीड़ितों रुपयों व गहनों समेत करीब डेढ़ लाख की चोरी होना बताया गया है। 

विज्ञापन


कोतवाली के मोहल्ला कटरा निवासी रामचंद्र कुशवाहा शनिवार रात घर में अकेले थे। बेटी और पत्नी लखनऊ गई थी। रामचंद्र बाहर के कमरे में सोए थे। रात में किसी वक्त घर के किनारे खाली पड़े प्लाट से छत के रास्ते चोर घर में घुसे।
विज्ञापन


कमरों में रखे बक्से व आलमारी का ताला तोड़कर 11 हजार रुपये, चेन , मांग बेंदी , नथुनी , एक जोड़ी झाले, दो अंगूठी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। यहां से पड़ोसी अजय सिंह के घर को निशाना बनाया। अजय सिंह घर में नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी मीरा बच्चों के साथ छत पर सोई थी। सुबह मीरा जब नीचे आई तो दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। कमरे में रखा सूटकेस, तीन बक्से व अन्य सामान चोरी हो गया था। सुबह खेत जा रहे लोगों ने नन्हें लाल के खेत में खाली बक्से पड़े देखे। पीड़िता ने रुपये व सामान समेत करीब 50 हजार की चोरी बताया है। कोतवाल भगवान सिंह ने तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

भरावन अतरौली थाना क्षेत्र के भरावन कस्बा निवासी अतुल तिवारी शनिवार को बेटे का इलाज कराने लखनऊ गए थे। साथ में पत्नी व अन्य सदस्य भी गए थे। घर में ताला पड़ा था। सोमवार सुबह जब वह घर लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा मिला।

घर में रखा सामान चोरी हो गया था। पुलिस को दी तहरीर में 35 हजार रुपये और सोने-चांदी के गहने समेत करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी होना बताया है। एसओ श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर लीग गई है। 

कछौना में चोराें ने शनिवार की रात नगर मोहल्ला रेलवे गंज के एक बंद घर को निशाना बना लिया। मेनगेट के चैनल का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर 20 हजार रुपये, गहने समेत एक लाख से अधिक का माल चुरा ले गए। गृहस्वामिनी मायके में थीं।

 
गृहस्वामिनी सरोज पांडे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि पति अतुल पांडे दिल्ली में काम करता है, बुधवार को वह मायके गई थी। शनिवार की रात चोरों ने घर के कमरों का ताला तोड़ दिया और अलमारी व बक्से में रखे माल व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सरोज ने बताया कि चोर कमरे में रखे 20 हजार रुपये, सोने-चांदी के  गहने व घरेलू सामान चुरा ले गए हैं। कोतवाल ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed