फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   tte brother arrested, protest at station

टीटीई के भाई को हिरासत में लिया, स्टेशन पर हंगामा

Sun, 05 Aug 2018 11:56 PM IST
hardoi
hardoi Updated Sun, 05 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
tte brother arrested, protest at station
आरपीएफ कार्यालय के बाहर हंगामा करते रेलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

आरपीएफ के विशेष अभियान के दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय हिरासत में लिए गए टीटीई के भाई को छुड़वाने के लिए रेल कर्मियों ने रविवार शाम आरपीएफ कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया। नारेबाजी कर टीटीई के भाई को बिना जमानत ही छोड़े जाने पर अड़ गए। आरपीएफ के कमांडेंट ने नारेबाजी की वीडियोग्राफी करा ली और कमांड आफिस को भेज दी। इस पर हंगामा करने वाले रेलकर्मी चले गए।

विज्ञापन

रविवार देर शाम आरपीएफ ने रेलवे ट्रैक पार कर प्लेटफार्म बदलने वाले लोगों के विरुद्ध अभियान चला। नौ लोगों को हिरासत में ले लिया। इनमें रेलवे के टीटीई नीलम सक्सेना के भाई सूरज निवासी महोलिया शिवपार भी था। इसकी जानकारी होने पर कर्मचारी नेता अजय पांडेय अन्य रेल कर्मियों के साथ आरपीएफ कार्यालय पहुंचे। यहां इन लोगों ने कमांडेंट योगेश यादव से सूरज को छोड़ने के लिए कहा। कमांडेंट ने बताया कि सूरज का दाखिला किया जा चुका है। बेल के लिए प्रार्थना पत्र दे दें तो उसे यहीं से छोड़ दिया जाएगा। यह बात रेल कर्मियों को नागवार गुजरी और हंगामा शुरू कर दिया। नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर भी आरपीएफ कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने भी कमांडेंट से वार्ता की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। कमांडेंट योगेश यादव ने बताया कि उन्होंने हंगामा करने वालों का वीडियो बनाकर कमांड आफिस भेज दिया है। कर्मचारी नेता आरपीएफ के सख्त रुख को देखने के बाद चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed