फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Trolley overturns Two killed, six injured

ट्राली पलटने से दो की मौत, छह घायल

Thu, 29 Dec 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई Updated Thu, 29 Dec 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Trolley overturns Two killed, six injured
घटनास्थल पर गिरे पड़े खंभे। - फोटो : amar ujala
माधौगंज  थाना क्षेत्र के चोखेपुरवा गांव के पास खंभे ले जा रही ट्रैक्टर-ट्राली बुधवार को आनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए।  घायलों को एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगंज ले जाया गया है। देर शाम तक मामले की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


कुरसठ चौकी क्षेत्र के गांव तकिया भभूती से ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे पड़े खंभे लाद कर बरहस के मजरा बरगदियापुरवा आ रही थी। गांव चोखेपुरवा के पास आनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इसमें ट्राली लदे खंभों पर बैठे हरिया के फरीदाबाद के अडोरी डबुला कालोनी निवासी सुनील (30) पुत्र राजू और कुरसठ चौकी क्षेत्र के गांव दिबियापुर निवासी अजीत (19 )पुत्र प्रेमनारायण की मौके पर मौत हो गई ।
विज्ञापन


औरैया के उदयीपुरवा निवासी अजयपाल (18) पुत्र महेश सिंह, रंजीत कुमार (18) पुत्र लक्ष्मी नारायन ,वेद प्रकाश (19) पुत्र नाथूराम, रामबाबू (20)पुत्र मोतीलाल और इटावा निवासी आनंद प्रकाश( 22) पुत्र लाखन, ठेकेदार दिनेश (25 )पुत्र सूर्यसिंह घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्राली पर छह खंभे लदे थे।  ट्रैक्टर चौकी कुरसठ क्षेत्र के गांव मिर्जागंज निवासी पिंटू चला रहा था जो घटना के बाद फरार हो गया। मरने वाला सुनील, ठेकेदार दिनेश का भांजा था और अजीत और अन्य घायल श्रमिक बताए जा रहे हैं। माधौगंज एसओ रामनरेश यादव ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed