फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   throat killing of the man

गला रेतकर युवक की हत्या

Thu, 15 Sep 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Thu, 15 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
throat killing of the man
knife

हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र में उधारी के रुपये का तगादा करने निकले भदार गांव के युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उसका शव गांव के बाहर गन्ने के खेत में पड़ा मिला। भाई की तहरीर पर पुलिस ने कैथापुरवा गांव के आठ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


अरवल थाना क्षेत्र के भदार गांव निवासी अशोक अवस्थी (40) पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम अवस्थी दो भाइयों में बड़ा था। अविवाहित अशोक गांव में पैतृक मकान में रहकर खेती करता था। छोटा भाई अमित हरदोई में परिवार के साथ रहता है। अशोक ने कैथापुरवा गांव के राजेश को कई महीने पहले कुछ रुपये उधार दिए थे। अमित का आरोप है कि राजेश रुपये वापस नहीं कर रहा था। रविवार को अशोक तगादा करने राजेश के घर गया था। इसके बाद नहीं लौटा।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने अशोक के घर नहीं होने की जानकारी दी तो उसने मंगलवार को पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कैथापुरवा के दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी किया। बुधवार सुबह भदार गांव के बाहर शिव प्रकाश के गन्ने के खेत के पास अशोक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने फोन पर इसकी सूचना अमित को दी। सूचना पर एसओ रनवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी और सिर ईंट पत्थर आदि से कुचला दिया गया था। एसओ ने बताया कि अमित का आरोप है कि रुपये को लेकर ही उसके भाई की हत्या की गई है। अमित की तहरीर पर कैथापुरवा निवासी राजेश सहित आठ लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed