फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three women, including miscreants looted

बदमाशों ने महिला समेत तीन को लूटा

Tue, 20 Sep 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Tue, 20 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three women, including miscreants looted
लूट का शिकार युवक - फोटो : अमर उजाला

शाहाबाद/हरपालपुर। सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिला समेत तीन लोगों को लूटा। बदमाशों ने लूट का विरोध कर रही महिला के दो वर्षीय पुत्री को फेंक दिया। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पीड़ितों ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी।

विज्ञापन


शाहाबाद कोतवाली के नबीपुरवा गांव निवासी मतलूब का पुत्र फुरकान अपनी भाभी पप्पी और उसकी दो वर्षीय पुत्री को लेकर बाइक से मकबरा गांव निवासी रिश्तेदार लाटूश के घर जा रहा था। रास्ते में नर्मदा के निकट छह बदमाशों ने उन लोगाें को असलहा लगाकर रोक कर पप्पी की सोने की चेन और एक हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


इसी बीच पप्पी ने विरोध करते हुए शोर मचाना चालू कर दिया। इस पर बदमाशों ने दो वर्षीय पुत्री अफरीदी को उसकी गोद से फेंक दिया। पप्पी के शोर मचाने पर भागने का प्रयास कर रहे बदमाशों में से दो कोे मौलागंज निवासी समर बेग और सुहेल बेग ने लोगों की मदद से पकड़ क र पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उधर, क ोतवाली के उधरनपुर निवासी पहलवान का पुत्र आदर्श साइकिल से हरियाली बाजार के पास लगे पेट्रोल पंप से डीजल भरवाने जा रहा था।

रास्ते में शाहजहांपुर की तरफ से आए बाइक सवार बदमाशों ने उसके पास से तीन हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। इधर,हरपालपुर थाना क्षेत्र गदनपुर निवासी हाकि म सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह सोमवार को  कस्बा स्थित नखासा में भैंस बेंचने गया था।


भैंस बेंचकर पैदल लौटते समय बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने खसौरा पुलिया के पास रोक कर असलहाें के बट से हमला कर उसे घायल कर दिया और उसके पास से 30 हजार रुपये लूट लिए। कोतवाल एके राय ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिली है। उसे सीएचसी भेजा गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed