फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three shops and four houses a night burglary

एक ही रात तीन दुकानों व चार घरों में चोरी

Tue, 27 Sep 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Tue, 27 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Three shops and four houses a night burglary
सेंध दिखाता युवक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

रविवार रात तीन दुकानों और चार घरों से चोर नगदी, जेवर सहित लाखों का माल ले गए। शाहाबाद क्षेत्र के उधरनपुर में तीन दुकानों के ताले तोड़े तो लोनार के बाजपुर नकटौरा व हरपालपुर में घरों में सेंध लगाकर चोर जेवर, नगदी ले गए।

विज्ञापन


शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के उधरनपुर निवासी अवधेश अग्निहोत्री उर्फ सोनू की गांव में पुराने बस अड्डे पर कपड़ाें की दुकान है। रविवार रात ताले तोड़कर चोर दुकान से कपडे़ व अन्य सामान समेट ले गए। सुबह ताला टूटा देखकर लोगों ने अवधेश को इसकी सूचना दी। इस पर अवधेश मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। इसी गांव में बाले खन्ना की खराद दुकान के ताले तोड़कर चोर 15 हजार का सामान चोरी कर ले गए। इसी गांव के सर्वेश की खोखे मेें मिठाई की दुकान है। उसकी दुकान के ताले तोड़कर चोर एक हजार रुपये और सामान उठा ले गए। सूचना पर कोतवाल राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच की। अवधेश ने बताया चोर करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन


दूसरी तरफ चोरों ने लोनार थाना क्षेत्र के बाजपुर नकटौरा गांव में तीन घरों में सेंध लगा दी। चौथे घर में सेंध लगाते समय खटपट होने पर परिजन जाग गए। शोर मचाने पर चोर भाग निकले। गांव के जलालू पुत्र दिलशेर के घर की दीवार में सेंध लगाकर चोर अंदर घुसे और एक जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी पायल, एक मंगलसूत्र और 10 हजार रुपये ले गए। इसके बाद सलामू पुत्र जलालुद्दीन के घर में चोरों ने सेंध लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से पायल, मंगलसूत्र, चांदी का हाथ फूल, झुमकी, सोने के कंगन और 18 हजार रुपये चोर ले गए। निजामू पुत्र कयामुद्दीन के यहां सेंध लगाकर चोर पांच हजार रुपये का सामान ले गए। गांव के गुड्डू की दीवार में सेंध लगाते समय आहट पाकर उनकी मां जाग गई। उन्होंने छत पर जाकर शोर मचा दिया। इस पर चोर भाग गए। उधर हरपालपुर में नेत्रपाल के घर में नकब लगाकर चोर जेवर सहित एक लाख का माल समेट ले गए। सभी पीड़ितों ने चोरी की तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed