{"_id":"5a05e5914f1c1b71548bc0e9","slug":"three-people-arrested-in-friend-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":" युवक की हत्या में तीन साथी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या में तीन साथी गिरफ्तार
हरदाेई
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में हत्यारोपी और सोलर प्लेट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गड़खरी गांव में दस दिन पहले हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। युवक की हत्या उसके साथियों ने ही चोरी की सोलर प्लेट न देने पर की थी। पहचान छिपाने के इरादे से शव जला दिया था। पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से घटना में इस्तेमाल लाठी भी बरामद की है।
विज्ञापन
कछौना थाना क्षेत्र के गांव गड़खरी निवासी मुकेश (30) पुत्र रामसहाय की 31 अक्तूबर को हत्या कर दी गई थी। उसका अधजला शव गांव के बाहर मिला था। पिता ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। कछौना कोतवाल जितेंद्र मोहन सरोज का कहना है कि पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो तीन नाम सामने आए। तीनों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की गई तो सारी हकीकत सामने आ गई। जांच में पता चला कि मुकेश आपराधिक प्रवृत्ति का था। वह अधिकतर गांव के बाहर ही रहता था। हाल ही में उसने एक सोलर प्लेट चोरी की थी, जिसको उसका साथी मनोज पुत्र बद्री निवासी परसपुर बेनीगंज मांग रहा था। मुकेश ने सोलर प्लेट देने से मना कर दिया। इस पर मनोज ने मुकेश से उधारी के तीन हजार रुपये मांगने शुरू कर दिए। जिसको लेकर दोनोें के बीच विवाद हुआ था। कोतवाल के मुताबिक इसी बात को लेकर मनोज मुकेश से रंजिश मानता था। उसने अपने साथी कमलेश व रामशरन उर्फ मरकहना पुत्रगण विश्राम के घर ले जाकर पहले मुकेश को शराब पिलाई। देर रात जब मुकेश गांव के बाहर बाग में सो रहा था तो लाठी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। कोतवाल ने बताया कि तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन