{"_id":"58b0773f4f1c1b0511b24575","slug":"three-masked-miscreants-millions-in-cash-jewelery-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन नकाबपोश बदमाशों ने लाखों की नगदी, जेवर लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन नकाबपोश बदमाशों ने लाखों की नगदी, जेवर लूटे
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात नकाबपोश लुटेरों ने धमकाकर लाखों की नगदी व जेवर लूट ले गए। सीढ़ी लगाकर घर में घुसे लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया और मेन गेट का दरवाजा खोल कर भाग निकले । पीड़ित ने सुबह कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के मौहल्ला कन्हईपुरवा निवासी नौशाद का बिस्कुट का कारखाना है। उसके घर पर ही कारीगर रहते हैं। गुरुवार रात रोज की तरह कारीगर दूसरी मंजिल पर सोए थे।
विज्ञापन
नौशाद ने बताया कि वह पत्नी बच्चों के साथ नीचे कमरे में सोया था। जिस कमरे में नौशाद परिवार के साथ सोया था उसका दरवाजा खुला था। रात करीब दो बजे नकाबपोश तीन लोग सीढ़ी लगाकर मकान के अंदर घुस आए।
विज्ञापन
जिस कमरे में नौशाद था उसमें ही तीनों आ गए। आहट पाकर नौशाद की पत्नी की आंख खुल गई। जिस पर तीनों नें उसे धमकाया और जेवर, नगदी मांगे। डर की वजह से उसकी पत्नी ने जेवर और नगदी लुटेरों को दे दिए।
लुटेरे कमरे में कुंडी लगाकर मेन गेट खोलकर भाग गए। सुबह होने पर कारीगराें ने कुंडी खोली। नौशाद ने बताया कि करीब ढाई लाख की नगदी व जेवर लुटेरे ले गए हैं।
पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। चौकी इंचार्ज राधानगर कय्यूम ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है।