फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   There aged throat killing

खुरपी से गला रेतकर वृद्ध की हत्या

Thu, 08 Sep 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Thu, 08 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
There aged throat killing
राोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

गोपामऊ। टड़ियावां थाना क्षेत्र में बुधवार रात खेत पर फसल की रखवाली करने गए वृद्ध की खुरपी से गला रेत कर हत्या कर दी गई। सुबह बड़े भाई के खेत पहुंचने पर वारदात की जानकारी हुई। भाई की सूचना पर एएसपी और सीओ ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


टडियावां थाना क्षेत्र के पेंग गांव के मजरा सड़क पुरवा निवासी चिंता के दो पुत्रों में काशीराम (60) छोटा था। उससे बड़ा भाई ठकुरी है। ठकुरी ने शादी नहीं की थी। जबकि काशीराम के परिवार में पत्नी के अलावा तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। काशीराम ने दो पुत्र और एक पुत्री की शादी कर दी थी। उसके  तीनों पुत्र दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। घर पर बड़ा ठकुरी और दो पुत्रियां रहती हैं। पैतृक संपत्ति के तौर पर दोनों भाइयों के हिस्से पर 10 बीघा खेत हैं। दोनों भाइयों ने खेत का बंटवारा नहीं किया था।
विज्ञापन


काशीराम ही खेती करता था। इस बार खेत में उड़द की फसल बोई थी। फसल को मवेसियों से बचाने के लिए उसने खेत में मचान बनाया था। अक्सर रात में दोनों भाई फसल की रखवाली के लिए खेत पर जाते थे। बुधवार रात खाना खाने के बाद लगभग आठ बजे काशीराम फसल की रखवाली के लिए गया था। गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे उसकी छोटी पुत्री कल्पना खेत पर चाय नास्ता लेकर गई। लेकिन काशीराम न तो मचान  पर मौजूद था और न ही आस-पास दिखाई दिया। कुछ देर इंतजार करने के बाद कल्पना ने घर आकर ताऊ ठकुरी को खेत पर पिता के मौजूद न होने की जानकारी दी। साढ़े सात बजे ठकुरी गांव के एक अन्य युवक के साथ खेत पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


काशीराम की इधर-उधर खोजबीन चालू की। उसका शव मचान से लगभग बीस मीटर की दूरी पर दूसरे खेत में खून से लथपथ मिला। उसक ी खुरपी से गला रेत कर हत्या की गई थी। गले पर कई वार खुरपी से किया गया था। हत्यारों ने हत्या के बाद खुरपी उसके सीने पर ही रख दी थी। हत्या की वारदात की जानकारी होते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट आई। सूचना पर एएसपी पश्चिमी नित्यानंद राय, सीओ श्यामा कांत त्रिपाठी और थाने की पुलिस पहुंची। पूछताछ के दौरान ठकुरी व अन्य परिजनों ने किसी पर आरोप से इंकार किया है। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हत्यारों की तलाश के लिए छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed